लाइफस्टाइल डेस्क। Ice Skin Care Routine – बर्फ का अगर त्वचा पर सही तरीके से इस्तेमाल किया जाए तो ये काफी लाभकारी साबित होता है, मेकअप आर्टिस्ट चिकबोंस को आकार देने के लिए बर्फ का इस्तेमाल करते है। कई सेलिब्रेटीज भी अपने चेहरे पर बर्फ का इस्तेमाल करते है। ऐसा करने से चेहरे की डलनेस और थकान दूर होती है।
अगर गर्मी की वजह से इंफ्लेमेशन हो रहा है तो आप चेहरे पर बर्फ के टुकड़े को लगा सकती है, साथ ही कॉफी, ग्रीन टी या फिर दूध को मिलाकर बर्फ जमा लें और फिर इसे चेहरे पर लागए, आपकी त्वचा में चमक आजाएगी।
Read also: Vegetable Side Effects: सावधान! सेहत के लिए नुकसान देह साबत हो सकती हैं ये सब्जियां
त्वचा को निखरने के लिए आप सीरम लगाने के बाद बर्फ के टुकड़े से मसाज कर सकते है, लेकिन किसी पतले कपड़े में बर्फ को लपेट कर ही मसाज करे। इसके अलावा, एक्ने और मुंहासे से परेशान है तो एलोवेरा जेल को आइस ट्रे में जमा ले और मसाज करे , आपको काफी आराम मिलेगा।
आइस क्यूब को चिक बोंस पर मसाज करने से ये कॉन्टूयूरिंग का काम करता है, आप बाउल में बर्फ और ठंडे पानी को भरकर उसमे 15 सेकंड तक चेहरे को डुबोएं। इसे तीन से चार बार रीपिट करें, आपके चेहरे की सूजन और पफीनेस कम हो जाएगी।

