मेघालय पहुंचे राहुल बोले, यहाँ की सरकार दिल्ली से चलती है

नेशनलमेघालय पहुंचे राहुल बोले, यहाँ की सरकार दिल्ली से चलती है

Date:

कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा अब असम से मेघालय में प्रवेश कर चुकी है. मेघालय पहुँचने पर कांग्रेस नेता राहुल गाँधी ने मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि मेघालय में राजकाज दिल्ली से चलता है. बता दें कि कल राहुल गाँधी को असम की हिमंत बिस्वा सरकार द्वारा नागांव स्थित एक मंदिर में जाने की इजाज़त नहीं दी गयी थी जिसपर राहुल गाँधी ने काफी नाराज़गी जताई थी और कहा था कि आज देश में सिर्फ एक व्यक्ति को ही मंदिर में जाने की इजाज़त है.

असम में यात्रा के दौरान राहुल गाँधी ने हिमंत बिस्वा सरमा को देश का सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री बताया था और अब मेघालय पहुँचने पर कोनराड संगमा सरकार को भी भ्रष्ट बता रहे हैं. राहुल गाँधी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधते हुए कहा कि गृहमंत्री शाह ने चुनाव से पहले कोनराड संगमा को सबसे भ्रष्ट बताया था लेकिन चुनाव के बाद मेघालय में बनी मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा के नेतृत्व में बनी उसी सरकार के साथ साझेदारी की है. ये दो भ्रष्टों का मिलन है.

राहुल गांधी ने कहा कि मेघालय में सरकार यहां से नहीं बल्कि दिल्ली से चलती है जिसे मेघालय के लोगों को स्वीकार्य नही है। राहुल गांधी ने मणिपुर मुद्दे पर प्रधानमंत्री मोदी की चुप्पी पर एकबार फिर हमला करते हुए कहा मणिपुर संघर्ष, जहां सैकड़ों कीमती जान चली गईं और जातीय संघर्ष के कारण हजारों लोग विस्थापित हो गए, प्रधानमंत्री मोदी की चुप्पी चिंताजनक है। भाजपा मणिपुर के मुद्दे को सुलझाने को सुलझाना नहीं चाहती, वो चाहती है कि वहां पर सामुदायिक दंगे होते रहें और वो राजनीतिक रोटी सेंकती रहे.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Trump-Putin Diesel Deal: रूस से डीजल खरीदेगा अमेरिका, फैसले पर भड़के जेलेंस्की

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर...

Airtel के सभी पोस्टपेड प्लान्स में अब फ्री इंटरनेशनल रोमिंग का फायदा

मेरठ : भारत की प्रमुख दूरसंचार सेवा प्रदाताओं में...

Nobel Peace Prize से पहले Trump ने फिर गिनाईं उपलब्धियां, बोले- मैंने 8 युद्ध सुलझाए

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 2026 के नोबेल शांति...