इन बैंकों ने किया है FD की ब्याज दरों में बदलाव

फीचर्डइन बैंकों ने किया है FD की ब्याज दरों में बदलाव

Date:

फिक्स्ड डिपोजिट में दिलचस्पी रखने वालों के लिए ये काम की खबर हो सकती है। बता दें कि इस महीने देश के कुछ बैंको ने सावधि जमा पर ब्याज दरों में बदलाव किया है जिससे FD पर मुनाफा बढ़ा है. आप भी अगर फिक्स्ड डिपाजिट करने का प्लान बना रहे हैं तो जान लीजिये कि किन किन बैंकों ने अपने FD के रेट में बदलाव किया हैं और फिर उनमें तुलना करके आप FD में निवेश करके ज़्यादा रिटर्न कमा सकते हैं।

फेडरल बैंक ने सामान्य नागरिकों के लिए 7 दिनों से लेकर 5 वर्ष और उससे अधिक की अवधि पर 3 प्रतिशत से 7.75 प्रतिशत के बीच सावधि जमा ब्याज दरें घोषित की हैं । वरिष्ठ नागरिकों के लिए बैंक 3.50 प्रतिशतसे 8.25% के बीच ब्याज दरें प्रदान करता है। फेडरल बैंक की ये दरें 17 जनवरी से प्रभावी हैं।

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में सामान्य नागरिकों के लिए 2 करोड़ रुपये से कम राशि पर 3.5 प्रतिशत से 7.25 प्रतिशत के बीच ब्याज दरें हैं जो 19 जनवरी से प्रभावी हैं। वरिष्ठ नागरिक को सामान्य दरों से 0.50 प्रतिशत अधिक मिलता है। वहीँ सुपर वरिष्ठ नागरिकों के लिए सामान्य दरों से 0.75 प्रतिशत अधिक ब्याज दर है।

आईडीबीआई बैंक 7 दिनों से लेकर 10 साल तक की अवधि पर सामान्य नागरिकों के लिए 3 7 प्रतिशत और बुजुर्गों के लिए 3.50से 7.50 प्रतिशत के बीच ब्याज दरें प्रदान करता है। बैंक ऑफ बड़ौदा 15 जनवरी से 4.25 प्रतिशत से 7.25 प्रतिशत की ब्याज दर की पेशकश कर रहा है।

पीएनबी ने भी इस महीने दो बार 2 करोड़ रुपये से कम राशि पर सावधि जमा ब्याज दरों में बढ़ोतरी की है। आम नागरिकों को 7 दिनों से 10 साल में मैच्योर होने वाली जमा राशि पर 3.5 से 7.25 प्रतिशत तक की ब्याज दे रहा है। बैंक सात दिनों से दस साल में मेच्योर होने वाली एफडी पर 4 प्रतिशत से 7.75 प्रतिशत तक ब्याज दर प्रदान करता है और सुपर सीनियर्स को 4.3 प्रतिशत से 8.05 प्रतिशत तक ब्याज दर प्रदान करता है। ये सभी दरें 8 जनवरी से लागू हो चुकी हैं। इसी तरह कोटक बैंक ने 4 जनवरी से सामान्य नागरिकों के लिए 2.75 से 7.25 प्रतिशत और वरिष्ठ नागरिकों के लिए 3.25 से 7.80 प्रतिशत की ब्याज दर घोषित की हैं.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related