Bharat Jodo Yatra के दौरान आदिवासी महिलाओं के साथ थिरकेे राहुल गांधी

नेशनलBharat Jodo Yatra के दौरान आदिवासी महिलाओं के साथ थिरकेे राहुल गांधी

Date:

धर्मपुर। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान आज शनिवार को कांग्रेसी सांसद राहुल गांधी ने सभी को चौंका दिया। अपनी पद यात्रा के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने तेलंगाना के भद्राचलम में आदिवासी लोगों के साथ जमकर डांस किया। राहुल गांधी ने इसका वीडियो भी ट्वीट किया। जिसमें वह आदिवासी समाज की महिलाओं के साथ थिरकते नजर आ रहे हैं। राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा कि हमारे आदिवासी हमारी संस्कृतियों और विविधता के भंडार हैं। उन्होंने अपने टवीट में लिखा कि आदिवासी महिलाओं के साथ कोम्मू कोया लोकनृत्य का आनंद लिया गया। उनकी कला, उनके मूल्यों को व्यक्त करती है। जिनको हमें सीखना और संरक्षित करना चाहिए।। इस दौरान राहुल गांधी आदिवासी टोपी पहने नजर आ रहे हैं।

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा आज शनिवार को तेलंगाना के धर्मपुर से शुरू हुई थी। इस दौरान राहुल गांधी के साथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ दिखाई दी। कार्यक्रम के मुताबिक अनुसार पद यात्रा आज शाम सात बजे के करीब जडचर्ला जंक्शन पहुंचेगी। इसके बाद गोलापल्ली स्थित गेस्टहाउस में रात्रि विश्राम होगा। तेलंगाना में भारत जोड़ो यात्रा का आज ​शनिवार को चौथा दिन है। आज शनिवार को राहुल गांधी सहित अन्य पदयात्री करीब 20 किलोमीटर की दूरी तय करेंगे।

इस दौरान शाम राहुल गांधी एक बैठक को संबोधित करेंगे। सूत्रों की माने तो आज यात्रा में अभिनेत्री पूनम कौर और उस्मानिया विश्वविद्यालय के छात्र शामिल हुए। शुक्रवार को राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा ने 23.3 किमी की दूरी तय की। कार्यक्रम के अनुसार यह यात्रा सात नवंबर को महाराष्ट्र में प्रवेश करने से पहले तेलंगाना में 375 किलोमीटर की यात्रा करेगी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

एम्‍वे इंडिया ने प्रीमियम स्किनकेयर पोर्टफोलियो का किया विस्तार

न्‍यूट्रीलाइट स बॉटैनिकल्स की खूबियों से भरपूर आर्टिस्‍ट्री स्किन...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

कर्नाटक में जज की कुर्सी पर ‘काला जादू’ करने का आरोप, 65 साल की महिला गिरफ्तार

कर्नाटक के चिक्काबल्लापुर से एक हैरान करने वाला मामला...

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लोगों के मन में...