पॉलिटिकल इनिंग्स की तैयारी में Kangana Ranaut,राहुल और केजरीवाल को लेकर कहीं ये बात

नेशनलपॉलिटिकल इनिंग्स की तैयारी में Kangana Ranaut,राहुल और केजरीवाल को लेकर कहीं...

Date:

नई दिल्ली। अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत ने अब पॉलिटिकल इनिंग्स खेलने के शुरुआती संकेत दिए हैं। कंगना रणौत से एक सवाल में जब पूछा गया कि क्या वह हिमाचल के लोगों की सेवा के लिए राजनीति में आएंगी? इसके जवाब में कंगना ने कहा, ”राजयोग सुख की बात नहीं। राजनीति में आने के बाद अपनी महत्वकांक्षाओं को बलिदान करना होता है। अगर आगे चलकर मौका मिलेगा तो मैं जरूर जनता की सेवा करूंगी।” इतना ही नहीं कंगना रणौत ने राहुल गांधी से लेकर अरविंद केजरीवाल तक पर तंज कसा।
जब कंगना रणौत से पूछा गया कि वो राहुल गांधी के बारे में क्या सोचती हैं तो उन्होंने कहा “इतिहास में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसा महापुरुष एक बार ही आता है। हां,राहुल गांधी जी अपने स्तर पर पूरी कोशिश कर रहे हैं।

लेकिन, मेरे ख्याल से राहुल के लिए यह दुख की बात है कि उनके विरोधी नरेंद्र मोदी है। और नरेंद्र मोदी के लिए दुख की बात है कि राहुल गांधी उनके विरोधी हैं।” कंगना मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की राजनीति के बारे में कहा, “हिमाचल केजरीवाल के झांसे में कभी नहीं आएगा क्योंकि वह अपनी बिजली खुद बनाते हैं। वहां की महिलाएं खुद सब्जी उगाती हैं। उन्हें मुफ्त में कुछ नहीं चाहिए।”

कंगना से बॉलीवुड में उनके विरोधी के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि बॉलीवुड में मेरा कोई विरोधी नहीं है। यह लड़ाई कंगना बनाम बॉलीवुड की है। मुझे टक्कर देने को पूरे बॉलीवुड को साथ आना होगा। यह कई मौकों पर देखी गई है।

ट्विटर पर वापसी के बारे में कंगना रणौत से पूछा तो उन्होंने कहा कि मुझे ट्विटर पर आए एक साल नहीं हुआ था और मेरा अकाउंट बंद कर दिया। ट्विटर मुझे एक साल भी नहीं झेल पाया। इंस्टाग्राम में मुझे अब जाकर एक साल हुआ है और अभी तक तीन वॉर्निंग्स मिल चुकी हैं। यदि वो ट्विटर पर वापसी करेंगी तो कंटेंट तो मिलेगा लेकिन उनकी परेशानियां बढ़ जाएंगी। केस होने लगेंगे। लेकिन अगर अकाउंट एक्टिव हुआ तो मसाला तो लोगों को बहुत मिलेगा।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related