दिल्ली के चुनाव प्रचार में फिर उतरे राहुल, निशाने पर केजरीवाल

नेशनलदिल्ली के चुनाव प्रचार में फिर उतरे राहुल, निशाने पर केजरीवाल

Date:

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव प्रचार के अपने दूसरे दौर में लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को पड़पड़गंज विधानसभा क्षेत्र में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए अरविंद केजरीवाल पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के सामने केजरीवाल काँप जाते हैं. उन्होंने कहा कि केजरीवाल जी जब सत्ता में आए थे, छोटी सी गाड़ी थी.उस समय केजरीवाल जी ने कहा था कि नए तरह की राजनीति करूंगा लेकिन जब गरीबों को जरूरत पड़ी तो कहीं नहीं दिखे । जब दिल्ली में हिंसा हुई तो कहीं नहीं दिखे। साफ राजनीति करने की बात करने वाले केजरीवाल ने सबसे बड़ा शराब घोटाला कर दिया।

बैठक को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि देश में विचारधारा की लड़ाई चल रही है. एक तरफ बीजेपी-आरएसएस के लोग हैं, जो देश में नफरत और हिंसा फैलाते हैं. दूसरी तरफ कांग्रेस पार्टी और हमारी विचारधारा है। हम खोलते हैं ‘नफ़रत के बाज़ार में मोहब्बत की दुकान’. दूसरी तरफ आरएसएस-बीजेपी के लोग भाई को भाई से लड़ाने, एक धर्म को दूसरे धर्म से लड़ाने, एक जाति को दूसरी जाति से लड़ाने का काम करते हैं। राहुल गांधी ने मीडिया पर भी कटाक्ष किया।

उन्होंने कहा कि मैं मीडिया वालों को मित्र कहता हूं, लेकिन मीडिया वालों को मित्र कहना गलत है। हकीकत में प्रेस वाले हमारे मित्र नहीं हैं। ये लोग जनता की समस्याओं जैसे महंगाई, बेरोजगारी, प्रदूषण पर ध्यान नहीं देते। ये लोग इस बारे में नहीं दिखाते। लेकिन अंबानी जी की शादी दिखाते हैं, मोदी जी भी जाते हैं यह सब दिखाया जाता है। लेकिन असली मुद्दे टीवी से गायब रहते हैं। राहुल गांधी ने दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री और पटपड़गंज विधानसभा से मौजूदा विधायक मनीष सिसोदिया पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पहले मनीष सिसोदिया जी यहां से उम्मीदवार थे शराब घोटाले का सूत्रधार अनिल चौधरी जी थे। डर के मारे पटपड़गंज से भाग गए, अच्छी बात है। आप लोग अनिल चौधरी जी का पूरा समर्थन करें, उन्हें भारी बहुमत से जिताएं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

एम्‍वे इंडिया ने प्रीमियम स्किनकेयर पोर्टफोलियो का किया विस्तार

न्‍यूट्रीलाइट स बॉटैनिकल्स की खूबियों से भरपूर आर्टिस्‍ट्री स्किन...

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लोगों के मन में...

ई-श्रम कार्ड से जुड़े आम सवाल और जवाब (FAQs): पूरी जानकारी

ई-श्रम कार्ड को लेकर लोगों के मन में कई...