यमुना को ज़हरीला बनाने के आरोप का सबूत दें केजरीवाल: चुनाव आयोग

नेशनलयमुना को ज़हरीला बनाने के आरोप का सबूत दें केजरीवाल: चुनाव आयोग

Date:

हरियाणा सरकार पर यमुना को ज़हरीला बनाने का आरोप लगाने वाले अरविन्द केजरीवाल से चुनाव आयोग ने 29 जनवरी की शाम आठ बजे तक इस बारे में सबूत पेश करने को कहा है. केजरीवाल ने एक चुनावी सभा में आरोप लगाया था कि हरियाणा की भाजपा सरकार यमुना को ज़हरीला बना रही है। उनके इस बयान के बाद एक विवाद खड़ा हो गया था. भाजपा ने इस बात की शिकायत चुनाव से की और केजरीवाल पर चुनाव प्रचार करने से रोकने की मांग की.

अब भाजपा की इस शिकायत के बाद चुनाव आयोग ने केजरीवाल से कल शाम 8 बजे तक सबूत पेश करने को कहा था। आयोग ने अपने पत्र में कहा कि यह एक गंभीर आरोप है, जो राज्यों के बीच दुश्मनी पैदा कर सकता है और इसके लिए तीन साल की जेल की सजा का प्रावधान है। केजरीवाल ने कहा था कि दिल्ली के लोगों को पीने का पानी हरियाणा और उत्तर प्रदेश से मिलता है लेकिन हरियाणा सरकार ने यमुना से दिल्ली आने वाले पानी में जहर मिलाकर यहां भेज दिया है, यह केवल हमारे दिल्ली जल बोर्ड के इंजीनियरों की सतर्कता के कारण है कि यह पानी रोका गया है। हालांकि, जल बोर्ड के मुख्य अभियंता ने केजरीवाल के इस दावे का विरोध करते हुए कहा कि इससे लोगों में भय पैदा हो सकता है।

चुनाव आयोग ने पूर्व मुख्यमंत्री को लिखे अपने पत्र में लिखा कि मतदाता अपने नेताओं द्वारा सार्वजनिक रूप से कही जा रही बातों पर विश्वास कर लेते हैं और इस लिहाज से, यदि बयान सत्य नहीं है, तो यह चुनाव प्रचार को प्रभावित करता है। पत्र में कहा गया है कि आरोप “बेहद गंभीर प्रकृति के और अभूतपूर्व हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

ई-श्रम कार्ड से जुड़े आम सवाल और जवाब (FAQs): पूरी जानकारी

ई-श्रम कार्ड को लेकर लोगों के मन में कई...

एम्‍वे इंडिया ने प्रीमियम स्किनकेयर पोर्टफोलियो का किया विस्तार

न्‍यूट्रीलाइट स बॉटैनिकल्स की खूबियों से भरपूर आर्टिस्‍ट्री स्किन...

कर्नाटक में जज की कुर्सी पर ‘काला जादू’ करने का आरोप, 65 साल की महिला गिरफ्तार

कर्नाटक के चिक्काबल्लापुर से एक हैरान करने वाला मामला...