बी.सी.ए./बी.बी.ए. की की छात्राओं ने हासिल की उपलब्धि
मेरठ। पं0 दीन दयाल उपाध्याय मैनेजमेंट काॅलिज, 17, माल रोड़, मेरठ की तीन छात्राओं ने चैधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की टाॅपर्स की मेरिट में स्थान प्राप्त किया। विश्वविद्यालय की मेरिट में बी.सी.ए. की छात्रा श्रुति जैन पुत्री श्री रविन्द्र जैन ने 82.89 प्रतिशत अंको के साथ द्वितीय एवं श्रद्धा अग्रवाल पुत्री श्री अजय अग्रवाल ने 82.47 प्रतिशत अंको के साथ तृतीय तथा बी.बी.ए. की छात्रा ट्विंकल कश्यप पुत्री श्री राजेश कश्यप ने 78.84 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त कर संस्थान का नाम रोशन किया। आईआईएमटी गु्रप ऑफ काॅलिजिस् के चेयरमैन योगेश मोहन गुप्ता, वाईस चेयरमैन अभिनव अग्रवाल एवं मैनेजिंग डायरेक्टर मयंक अग्रवाल ने छात्राओं को उनकी उपलब्धि के लिए बधाई दी।
मैनेजिंग डायरेक्टर ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि पिछले कई वर्षों से संस्थान की छात्र/छात्राएं विश्वविद्यालय की मेरिट में स्थान प्राप्त कर रहे हैं। इस वर्ष भी संस्थान की छात्राओं ने इस परम्परा को जारी रखा है। संस्थान में समय-समय पर प्रसिद्ध कम्पनियां आकर छात्र-छात्राओं का साक्षात्कार कर उच्च वेतन पर चयनित करती आ रही हैं तथा इस वर्ष भी हमारे संस्थान के छात्र-छात्राएं विभिन्न प्रसिद्ध कम्पनियों में उच्च वेतन पर चयनित हुए हैं। संस्थान के निदेशक डाॅ0 निर्देश वशिष्ठ, डीन डाॅ0 मनोज शर्मा तथा विभागाध्यक्ष डॉ रोबिन्स रस्तौगी ने छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की। संस्थान के शैक्षणिक स्टाफ अनुराग माथुर, आशुतोष भटनागर, डॉ देवेश गुप्ता, डॉ प्रदीप गुप्ता, एस0एस0 ब्रोका, विमल प्रसाद, अनुराग वर्मा, डॉ नीरू चैधरी, सौम्य शर्मा, अनुराधा त्यागी, शोभना सागर, आरती यादव, आनन्द स्टीफन एवं गौरव शर्मा का छात्राओं के अध्यापन में विशेष योगदान रहा।

