Priyanka Gandhi Vadra: भाजपा नेता की दबंगई पर प्रियंका ने पूछा, किसका संरक्षण?

पॉलिटिक्सPriyanka Gandhi Vadra: भाजपा नेता की दबंगई पर प्रियंका ने पूछा, किसका...

Date:

नोएडा के ओमेक्स ग्रेंड सोसायटी में फरार भाजपा नेता श्रीकांत त्यागी का मामला अब सियासी मुद्दा बन चूका है, हालाँकि योगी सरकार इस मामले में डैमेज कण्ट्रोल में जुटी हुई है लेकिन विपसखि दलों कांग्रेस और समाजवादी पार्टी इस मामले को लेकर भाजपा सरकार पर लगातार हमलावर हो रही हैं. कांग्रेस पार्टी की महासचिव और यूपी की इंचार्ज प्रियंका गाँधी ने भी आज इस मुद्दे पर भाजपा से सवाल पूछा है कि किसके संरक्षण में श्रीकांत त्यागी का गुंडाराज चल रहा है. 

कांग्रेस महासचिव ने सोशल मीडिया पर आज कुछ फोटो शेयर की हैं जिसमें दबंग भाजपा नेता भाजपा के बड़े बड़े नेताओं के साथ नज़र आ रहा है. इनमें भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा, लोकसभा स्पीकर ओम बिरला, केशव प्रसाद मौर्या और स्वतंत्र देव सिंह जैसे भाजपा के बड़े शामिल हैं. प्रियंका ने इसी के साथ लिखा है कि क्या भाजपा सरकार को इतने सालों से नहीं पता था कि नोएडा के श्रीकांत त्यागी का निर्माण अवैध है? उसके अवैध निर्माण पर बुलडोजर की कार्रवाई को दिखावटी बताते हुए प्रियंका ने कहा सरकार सवालों के जवाब से बच रही है. प्रियंका ने आगे लिखा कि एक महिला के साथ खुलेआम अभद्रता करने और दर्जनों गुंडे भेजकर उसे धमकाने की हिम्मत श्रीकांत त्यागी को कौन दे रहा है? कांग्रेस नेत्री ने पूछा कि कौन है वो जो उसको बचाता रहा?

Read also: Meerut Double Murder Case: पॉश इलाके में डबल मर्डर से सनसनी,नानी और धेवती को चाकू से गोदा

इस बीच नई अपडेट के अनुसार महिला के साथ अभद्रता के मामले में फरार श्रीकांत त्यागी की लोकेशन उत्तराखंड में मिली है, उसका फ़ोन ऋषिकेश और हरिद्वार के बीच कई बार ऑन ऑफ हुआ है. साथ ही हरिद्वार के एक सीसीटीवी में त्यागी त्यागी कैद भी हुआ है. बता दें कि पुलिस के अनुसार उसने अपनी 10 टीमें श्रीकांत त्यागी को ढूंढने में लगा रखी हैं.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related