वेल्‍सपन वन लॉजिस्टिक्‍स पार्क्‍स ने लखनऊ और फारुखनगर में दो महत्‍वपूर्ण प्रोजेक्‍ट्स के साथ उत्‍तर भारत में कदम रखा

प्रेस रिलीज़वेल्‍सपन वन लॉजिस्टिक्‍स पार्क्‍स ने लखनऊ और फारुखनगर में दो महत्‍वपूर्ण प्रोजेक्‍ट्स...

Date:


वेल्‍सपन वन लॉजिस्टिक्‍स पार्क्‍स ने लखनऊ और फारुखनगर में दो महत्‍वपूर्ण प्रोजेक्‍ट्स के साथ उत्‍तर भारत में कदम रखा

आधुनिक बुनियादी ढांचे से लैस फुली-काम्‍प्‍लाएंट वेयरहाउसिंग प्रोजेक्‍ट्स विकसित करने का लक्ष्‍य, जिन्‍हें अत्‍याधुनिक टेक्‍नोलॉजी का सहयोग मिलेगा

लखनऊ । वेलस्पन वन लॉजिस्टिक्स पार्क्स (डब्ल्यूओएलपी) , एक अखिल भारतीय एकीकृत फंड, डेवलपमेंट एवं एसेट मैनेजमेंट प्‍लेटफॉर्म है जो 2.7 बिलियन अमरीकी डालर वेलस्पन समूह द्वारा समर्थित है; उत्तर भारत में उत्तर प्रदेश के लखनऊ और हरियाणा के फारुखनगर में दो रणनीतिक रूप से स्थित दो भूखण्‍डों का अधिग्रहण कर उत्तर भारत में कदम रखा है। इस विकास कार्य में 180 करोड़ रूपये खर्च होंगे और इसका निष्‍पादन इस साल की शुरुआत में लॉन्‍च किए गए वेल्‍सपन वन के पहले अल्‍टरनेट इनवेस्‍टमेंट फंड (एआईएफ) प्रोडक्‍ट “वेल्‍सपन वन लॉजिस्टिक्‍स पार्क्‍स फंड 1’’ के अंतर्गत होगा। इन प्रोजेक्‍ट्स का लीज के योग्‍य कुल क्षेत्रफल लगभग 8 लाख वर्गफीट है और यह ई-कॉमर्स, 3पीएल, एफएमसीजी/ एफएमसीडी, आदि जैसे सेक्‍टर्स के ब्‍लू-चिप किरायेदारों को किराये पर मिलेंगे।

वेल्‍सपन ग्रुप के चेयरमैन श्री बी.के. गोयनका ने कहा, “महामारी के बीच ग्रेड-ए वेयरहाउसिंग की मांग कई गुना बढ़ गई और भविष्‍य में भी इसके बढ़ते रहने की ही उम्‍मीद है, वह भी बड़े पैमाने पर। लखनऊ और फारुखनगर में भूमि का अधिग्रहण कर हम न केवल ग्राहकों की जरूरतों और वैश्विक मानकों के अनुसार डिजाइन की गई वेयरहाउसिंग सुविधाओं की पेशकश कर रहे हैं, बल्कि यह विकास कार्य स्‍थानीय समुदायों के लिये भी महत्‍वपूर्ण उपलब्धि है क्‍योंकि इस पार्क में उत्‍तर भारत में 1500 से ज्‍यादा लोगों के लिये रोजगार के अवसर निर्मित करने की क्षमता है।”

इस रणनीतिक विस्‍तार के बारे में वेल्‍सपन वन लॉजिस्टिक्‍स पार्क्‍स के मैनेजिंग डायरेक्‍टर अंशुल सिंघल ने कहा, “वेयरहाउसिंग की मांग के नये इंजन के रूप में टीयर 2 और 3 शहरों का उभरना हाल ही में हुई एक प्रगति है। इन परिक्षेत्रों में आय की बढ़त और आकांक्षाओं को पूरा करने के लिये किये जा रहे खर्च के साथ ही इंटरनेट की बेहतर पहुँच से सुदूर क्षेत्रों में भी ऑनलाइन खरीदारी का परिदृश्‍य निर्मित किया है। इसलिये हम नॉन-मेट्रो बाजारों समेत पूरे भारत में अपनी मौजूदगी का विस्‍तार करना चाहते हैं। और लखनऊ में पहली संस्‍थागत ग्रेड-ए वेयरहाउसिंग कंपनी बनना इसे और ज्‍यादा रोमांचक बनाता है।” उन्‍होंने आगे कहा, “इसके आगे, देश की सबसे पसंदीदा वेयरहाउसिंग कंपनियों में से एक बनने के अपने लक्ष्‍य को मजबूती देने के लिये हम स्‍थानीय कंपनियों के साथ बातचीत पर भी ध्‍यान देंगे। साथ ही हम उनसे भी बात करेंगे जिनके द्वारा हम भूमि को सोर्स कर सकते हैं और अव्‍वल दर्जे की सुविधाएं बना सकते हैं।”

उत्‍तरप्रदेश के केंद्र में रणनीतिक रूप से स्थित लखनऊ इस राज्‍य का एक उभरता और आकर्षक वेयरहाउसिंग बाजार है। उपभोग के प्रमुख केन्‍द्रों में शुमार होने के अलावा लखनऊ और कानपुर कई उद्योगों का घर भी हैं, जैसे इले‍क्‍ट्रॉनिक उपकरण, कंज्‍यूमर ड्यूरैबल्‍स, और एफएमसीजी। इस कारण यहाँ मांग और आपूर्ति के बीच बड़ा अंतर है, जो बढ़ता ही जा रहा है, खासकर ‘’ग्रेड ए’’ के मामले में। इस अंतर को दूर करने की इच्‍छा से वेल्‍सपन वन लखनऊ में कदम रखने वाला पहला संस्‍थागत मंच है। इनके आगामी विकास लखनऊ-कानपुर हाइवे पर स्थित हैं जोकि कंपनी को लखनऊ के निवासियों के अलावा कानपुर, आगरा, झांसी, राय बरेली, वाराणसी, फैज़ाबाद और प्रयागराज के लोगों को भी बेहतर सेवा प्रदान करने में सक्‍शत बनाएंगे। निर्माण-कार्य को तेज करने के लिये डब्‍ल्‍यूओएलपी ने एक प्रतिष्ठित वेयरहाउसिंग डेवलपर प्‍लसनाइनवन से जरूरी संपदा का अधिग्रहण भी कर लिया है, जिसका संचालन यश मल्‍होत्रा करते हैं। लखनऊ की नब्‍ज को समझने वाले श्री मल्‍होत्रा इस गठजोड़ के माध्‍यम से इस क्षेत्र में वेल्‍सपन वन की विस्‍तार योजना का मुख्‍य हिस्‍सा बने रहेंगे।

इस बीच, हरियाणा के फारुखनगर में प्रस्‍तावित डब्‍ल्‍यूओएलपी का दूसरा प्रोजेक्‍ट एक स्‍थापित वेयरहाउसिंग हब की उन कुछ एक साइट्स में से एक है, जो ऑक्‍युपायर को एक स्‍वतंत्र और समर्पित कैम्‍पस प्रदान करेंगी। स्‍टेट हाइवे 15ए से यहाँ आसानी से पहुँचा जा सकता है। पिछले कुछ वर्षों में फारूखनगर अपने वेयरहा‍उसिंग परिचालन को ठोस बनाना चाह रही कंपनियों के लिये सबसे वांछित ठिकानों में से एक के रूप में उभरा है। और इस प्रकार यह दिल्‍ली (एनसीआर) के सबसे तेजी से बढ़ रहे वेयरहाउसिंग माइक्रो-मार्केट में से एक है। प्रमुख व्‍यापार केन्‍द्रों से करीबी, दिल्‍ली-जयपुर हाइवे तक आसान पहुँच, इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से कनेक्टिविटी और हरियाणा की उद्योग-हितैषी नीतियों के कारण यह एक आधुनिक वेयरहाउसिंग और औद्योगिक पार्क की स्‍थापना के लिये सबसे मितव्‍ययी और सुविधाजनक गंतव्‍यों में से एक है।

उपरोक्‍त दोनों अधिग्रहण सौदे की सलाह एमरेल्‍ड लॉ ऑफिसेस द्वारा दी गई थी, और इसकी अध्‍यक्षता सचित माथुर एवं अजय भाडू ने की। वेल्‍सपन वन उच्‍च प्रभाव वाले स्‍थायी ग्रेड-ए वेयरहाउसिंग समाधानों की पेशकश करने का प्रयास करता है, जिनमें ग्रीन इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर, उद्योग-अग्रणी टेक्‍नोलॉली और इकोसिस्‍टम पर आधारित अप्रोच को शामिल किया जाता है। इस प्रकार उत्‍तर भारत को अनेक ठोस आर्थिक और सामाजिक लाभ मिलेंगे।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related