Truecaller App ने दिल्ली महिला आयोग हेल्पलाइन नंबर ‘181’ के दायरे को बढ़ाने में मदद की

प्रेस रिलीज़Truecaller App ने दिल्ली महिला आयोग हेल्पलाइन नंबर ‘181’ के दायरे को...

Date:

नई दिल्ली, 11 मई, 2022: ट्रूकॉलर ऐप में 181 महिला हेल्पलाइन क्विक डायल फीचर को शामिल किए जाने के बाद से दिल्ली महिला आयोग की हेल्पलाइन नंबर – ‘181’ पर आने वाले फोन कॉल में 200% की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इस साल मार्च के महीने से, ट्रूकॉलर ने अपने डायलर पर महिला सुरक्षा हेल्पलाइन नंबर -181- को प्रदर्शित करना शुरू कर दिया है, जो कंपनी की ओर महिलाओं एवं बालिकाओं के साथ होने वाले अपराधों के खिलाफ शुरू की गई मुहिम #ItsNotOk का एक हिस्सा है। 

ट्रूकॉलर के डायलर पर महिला हेल्पलाइन नंबर ‘181’ को प्रदर्शित करने के बाद, दिल्ली महिला आयोग ने दिल्ली में हेल्पलाइन नंबर पर आने वाली फोन कॉल की संख्या में बड़े पैमाने पर वृद्धि दर्ज की। इस नंबर को ट्रूकॉलर के साथ जोड़ने से पहले, आयोग की हेल्पलाइन नंबर ‘181’ पर हर दिन लगभग 2000 फोन कॉल आते थे, लेकिन अब यह संख्या बढ़कर 4,000 से अधिक कॉल प्रति दिन हो गई है। इस तरह हर दिन हेल्पलाइन नंबर पर प्राप्त होने वाली कुल फोन कॉल में लगभग 200% की वृद्धि हुई है। मार्च के महीने में प्राप्त 65500 फोन कॉल में से ज्यादातर कॉल में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा में महिला हेल्पलाइन नंबर ‘181’ की भूमिका के बारे में पूछताछ की गई।  

दिल्ली की महिलाएँ और लड़कियाँ घरेलू हिंसा, यौन उत्पीड़न तथा महिलाओं के खिलाफ अन्य अपराधों से संबंधित मामलों में महिला हेल्पलाइन नंबर ‘181’ से मदद मांगती हैं। आयोग फोन कॉल के जरिए प्राप्त होने वाले प्रत्येक मामले पर करवाई करता है और इस प्रक्रिया के माध्यम से सैकड़ों महिलाओं एवं लड़कियों की मदद करता है। उदाहरण के लिए, अप्रैल 2022 में महिला हेल्पलाइन नंबर ‘181’ पर एक महिला के भाई का फोन आया, जिसने यह जानकारी दी कि उसकी 31 साल की बहन को छत्तीसगढ़ में उसके ससुराल में बंदी बनाकर रखा गया था और उसके पति द्वारा बीच-बीच में उसकी पिटाई भी की जा रही थी। महिला हेल्पलाइन नंबर ‘181’ की टीम ने तुरंत छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से बात की और महिला को बचाए जाने तक इस मामले में सक्रिय रूप से कार्रवाई जारी रखी। वह महिला अब दिल्ली में अपने मायके लौट आई है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

एयरटेल पोस्टपेड ग्राहकों को मिर्जापुर: द मूवी के प्रीमियर में शामिल होने का खास मौका

एयरटेल ने अपने पोस्टपेड एडवांटेज क्लब के तहत मिर्जापुर:...