गर्मियों में खीरे का उपयोग यकायक बढ़ जाता है, ऐसे में यह गर्मियों में सुपर फूड माना जाता है। बता दें कि अगर आप गर्मियों में खीरे का सेवन नित्य करते हैं, तो यह पूरे दिन आपको हाइड्रेट रखता है। वहीं यह शरीर के अन्य लाभ के साथ साथ त्वचा को भी बेहतरीन फायदा पहुँचाता है, आइए जानते हैं कैसे इसका उपयोग त्वचा की खूबसूरती बढ़ाबे के लिये करें।
खीरे के रस में मिलाएं गुलाब जल, त्वचा बनेगी हेल्दी
इसके लिये सबसे पहले आप खीरे को बारीक कर लें, इसके बाद उसका रस मिक्सी या अन्य सहायता से प्राप्त कर लें। अब इसके बाद इसमें गुलाब जल मिलायें, अब इस मिश्रण को आप किसी कंटेनर में स्टोर कर लें और अपनी त्वचा में रोजाना लगाएं, जल्द ही आपकी त्वचा की रंगत बदल जायेगी।
खीरे के रस में मिलाएं नींबू और ग्रीन टी, यह देगा फायदा-
ग्रीन टी को चेहरे के लिये बेहद फायदेमंद माना जाता है, वहीं जब इसे खीरे के रस के साथ मिलाया जाता है तो यह एक बेहतरीन फेस टोनर का निर्माण करते हैं। वहीं नींबू, ग्रीन टी और खीरे के रस से निर्मित फेस टोनर का इस्तेमाल आप रोजाना करें, इससे जल्द ही त्वचा में एक अलग ग्लो आयेगा।

