Asia Cup 2022: पोंटिंग ने बताया, भारत ही जीतेगा एशिया कप

स्पोर्ट्सAsia Cup 2022: पोंटिंग ने बताया, भारत ही जीतेगा एशिया कप

Date:

क्रिकेट के किसी भी आयोजन में जब भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला होने की खबर सामने आती, खेलों की बाकी खबरें पीछे चली जाती हैं. तमाम उठापटक के बाद जय शाह के प्रयासों से एकबार फिर एशिया कप टूर्नामेंट का आयोजन होने वाला है, श्रीलंका में होने वाला यह टूर्नामेंट अब यूएई शिफ्ट हो गया है जिसकी शुरुआत दुबई में 27 अगस्त से होगी, इसके बाद 28 अगस्त को दुबई में ही भारत और पाकिस्तान के बीच घमासान होगा। ज़ाहिर सी बात है भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला होने वाला हो और इस खेल के पूर्व दिग्गजों की टिप्पणियां न आये, ऐसा तो हो ही नहीं सकता। 

एशिया कप में भारत और पाकिस्तान की संभावनाओं पर ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज क्रिकेटर रिकी पोंटिंग ने अपनी राय रखी है. पोंटिंग के मुताबिक दूसरी टीमों की तुलना में भारत बेहतर स्थिति में है और एशिया कप जीतने का प्रकबाल दावेदार है. पोंटिंग ने भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले लीग मैच की भी भविष्य कर दी और और भारत को विजेता घोषित कर दिया है. पोंटिंग के अनुसार 28 अगस्त को होने वाले इस महामुकाबले में वह भारत का समर्थन करेंगे।  

Read also: Action Against Mafia: मुख्तार अंसारी पर चौतरफा से शिकंजा, पत्नी अफ्शा की 6ः30 करोड़ रुपये की संपत्ति कुक

ऑस्ट्रेलियाई के दिग्गज कप्तान और आगे जाते हुए कहा कि बात सिर्फ एशिया कप की नहीं बल्कि भारत को किसी भी टूर्नामेंट में हराना किसी भी टीम के लिए काफी मुश्किल काम है। भारत हमेशा एक कठिन प्रतिद्वंदी रहा है इसीलिए जब हम टी 20 विश्व कप के बारे में बात करते हैं तो मुझे भारत सबसे आगे नज़र आता है. पोंटिंग ने कहा कि जब भारत की अन्य टीमों से तुलना करते हैं तो आपको भारतीय टीम की गहराई साफ़ पता चलती है. पोंटिंग के रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया ही एशिया कप जीतेगी। वैसे चोट के कारण भारत के सबसे विश्वसनीय तेज़ गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह बाहर हो चुके हैं जो कहीं न कहीं कहीं भारत के लिए परेशानी का सबब है हालाँकि टीम के नए तेज़ गेंदबाज़ अर्शदीप सिंह ने पिछले कुछ मैचों में काफी अच्छी गेंदबाज़ी कर उम्मीदें जगाई हैं. वहीँ पाकिस्तान के पूर्व लेग स्पिनर डेनिश कनेरिया ने भी आज एशिया कप में भारत और पाकिस्तान की अंतिम एकादश की प्रेडिक्शन की है. कनेरिया ने बुमराह की गैरमौजूदगी में पाकिस्तान को एडवांटेज की बात कही है.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

दिशा सालियान केस में CBI FIR के बाद नीरज बबलू का दावा- सुशांत की मौत का सच भी आएगा सामने

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत और उनकी पूर्व मैनेजर दिशा...