मुख्यमंत्री पद से इस्तीफ़ा देने के बाद शिवसेना के पक्ष प्रमुख उद्धव ठाकरे आज पहली बार प्रेस कॉन्फ्रेंस के ज़रिये मीडिया से मुखातिब हुए और इस दौरान उन्होंने भाजपा पर जमकर अपनी भड़ास निकाली। उद्धव ने कहा कि अमित शाह ने अगर पीठ में छुरा न घोंपा होता तो आज महाराष्ट्र में भाजपा का मुख्यमंत्री होता। इसके साथ उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में आज जो सरकार बनाई गयी है वह शिवसेना की सरकार नहीं है.
Read also: Rajya Sabha Elections: इमरान प्रतापगढ़ी को वोट कर AIMIM करेगी शिवसेना की मदद
उद्धव ठाकरे ने भाजपा पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया और कहा कि ढाई ढाई साल सरकार चलाने की बात हुई थी लेकिन अमित शाह ने शिवसेना की पीठ में छुरा घोंपने का काम किया था अगर वो ऐसा नहीं करते तो आज शिवसेना के मुख्यमंत्री के ढाई साल पूरे हो चुके थे और अब महाराष्ट्र में भाजपा का मुख्यमंत्री होता. उद्धव ठाकरे एकनाथ शिंदे का नाम लिए बिना पत्रकारों से कहा कि एक तथाकथित शिवसेना कार्यकर्ता को सीएम बनाया गया है लेकिन यह ये सीएम शिवसेना का नहीं है.
Read also: Maharashtra Politics: एक्शन में शिवसेना, एकनाथ शिंदे से छिने पद
उद्धव ठाकरे ने बागियों पर निशाना साधते हुए कहा कि ये लोग मुझसे सत्ता तो छीन सकते हैं लेकिन मेरे दिल से महाराष्ट्र को कभी निकाल नहीं सकते, मुझसे कोई भी महाराष्ट्र को नहीं छीन सकता. इसके साथ ही उद्धव ठाकरे ने शिवसैनिकों से अपील की कि वह कोई ऐसा काम न करें कि जिससे मुंबई का माहौल खराब हो. उद्धव ठाकरे ने मेट्रो शेड को आरे में शिफ्ट करने के फैसले पर निशाना साधते हुए कहा कि मुझसे नाराजगी का गुस्सा मुंबई पर मत निकालिए. कांजूरमार्ग में मेट्रो रेलवे के कारशेड बनाए जाने के प्रस्ताव को बदलकर मुंबई के पर्यावरण से खिलवाड़ मत कीजिए. उद्धव ने कहा कि नई सरकार को महाराष्ट्र की भलाई के बारे में सोचना चाहिए। बता दें कि मुख्यमंत्री बनते है एकनाथ शिंदे ने सबसे पहले मेट्रो शेड पर उद्धव सरकार के फैसले को पलट दिया है.

