Shiv Sena Chief Whip: बगावत की आशंका में शिवसेना ने बदला लोकसभा का चीफ व्हिप

पॉलिटिक्सShiv Sena Chief Whip: बगावत की आशंका में शिवसेना ने बदला लोकसभा...

Date:

लगता है कि शिवसेना में बगावत का दौर अभी थमा नहीं है, पक्ष प्रमुख को कहीं न कहीं अभी इस बात की आशंका है कि विधायकों की बगावत कहीं सांसदों को अपनी जकड में न ले ले और इसीलिए उन्होंने लोकसभा में शिवसेना के चीफ व्हिप को बदल दिया है. पार्टी ने भावना गवली की जगह अब राजन विचारे को नया व्हिप प्रमुख बनाया है. उद्धव को आशंका है कि दिल्ली में बैठकर शिवसेना में बगावत रचने की साज़िश करने वाले अब पार्टी के सांसदों को अपने निशाने पर ले सकते हैं. 

जानकारी के अनुसार शिवसेना के लोकसभा सांसद भी अब उद्धव ठाकरे गुट के विरोध में मुखर होते दिख रहे हैं. शिवसेना के राज्यसभा सांसद और पार्टी प्रवक्ता संजय राउत ने बुधवार को लोकसभा स्पीकर को पत्र लिखकर सूचित किया कि शिव सेना ने राजन विचारे को भावना गवली के स्थान पर नया चीफ व्हिप नियुक्त किया है. बता दें कि मौजूदा लोकसभा में शिवसेना के 19 सांसद हैं और सांसदों की संख्या के एतबार से वह छठे नंबर पर है.

Read also: माँ काली पर महुआ का TMC ने भी साथ छोड़ा, भाजपा हुई आक्रामक

बता दें कि एकनाथ शिंदे ने भाजपा या कह सकते हैं कि फडणवीस के साथ मिलकर शिवसेना के दो टुकड़े कर MVA सरकार गिराने की बड़ी साज़िश रची. दस दिनों से ज़्यादा चलने वाली सत्ता पलट की महाभारत में फिलहाल एकनाथ शिंदे को कामयाबी मिल चुकी है और वो मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठ चुके हैं उनके साथ दो बार के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पार्टी आला कमान के आदेश पर उपमुख्यमंत्री की शपथ लेकर ज़हर का घूँट पी चुके हैं. मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने अभी अपनी कैबिनेट का गठन नहीं किया है. सुप्रीम कोर्ट में महाराष्ट्र की उथल पुथल को लेकर 11 जुलाई को सुनवाई होनी है. शायद किसी अनहोनी की आशंका में उन्होंने कैबिनेट का गठन अभी टाला हुआ है. महाराष्ट्र का मामला अब बहुत कुछ सुप्रीम कोर्ट पर निर्भर करता है, वैसे अभी तक तो सुप्रीम कोर्ट ने उद्धव ठाकरे को झटके ही दिए हैं.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के ‘मासूम’ चेहरे पर फिदा हुए शेखर कपूर

डायरेक्टर ने जताई उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करने...

जेल यात्रा के बाद मेरा जुड़ाव रंगमंच से हो गया था- पंकज त्रिपाठी

न्यूज डेस्क: उन्होंने साल 2004 में फिल्म 'रन' से...

‘भाईजान’, ‘बादशाह’ ही नहीं अब ‘बाहुबली’ और ‘पेद्दी’ भी सबके दिलों पर राज करते हैं

रामचरण, जहान्वी कपूर स्टारर ‘पेद्दी’ रिलीज हो चुकी है।...

बढ़ती उम्र में इनके लिए मातृत्व सुख आसान नहीं था!

छोटे पर्दे की कई मशहूर अदाकाराएं लंबे इंतजार और...