Big Breaking: संघ के लोगों की तारीफ कर फंसी ममता, विपक्षियों ने किये वार

पॉलिटिक्सBig Breaking: संघ के लोगों की तारीफ कर फंसी ममता, विपक्षियों ने...

Date:

तृणमूल कांग्रेस की मुखिया और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का आरएसएस के लोगों की तारीफ करना अब सियासी मुद्दा बनता जा रहा है. कांग्रेस, लेफ्ट और AIMIM जैसी विपक्षी पार्टियों ने जहाँ इसे ममता बनर्जी की अवसरवादिता बताया है वहीँ भाजपा ने भी ममता पर हमला करते हुए कहा कि आरएसएस को ममता के सर्टिफिकेट की ज़रुरत नहीं है. जबकि आरएसएस ने इस पर चुप्पी साधना ही बेहतर समझा है हालाँकि उसने बंगाल में हो रही हिंसक वारदातों की ओर ज़रूर इशारा किया है. 

ममता के इस बयान जिसमें उन्होंने कहा था कि आरएसएस के सारे लोग बुरे नहीं हैं, वहां कुछ लोग ऐसे भी हैं जो भारतीय जनता पार्टी को पसंद नहीं करते पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि ममता बनर्जी ने आरएसएस की प्रशंसा पहली बार नहीं की है. अधीर रंजन ने याद दिलाया कि अटल बिहारी वाजपेयी के कार्यकाल ममता बनर्जी एनडीए सरकार में मंत्री रह चुकी हैं. कांग्रेस सांसद अधीर रंजन ने कहा चुनावी लाभ पाने के लिए ममता बनर्जी कभी हिंदू कट्टरपंथियों तो कभी मुसलमानों का तुष्टिकरण करती हैं.

Read also: Teesta Setalvad SC: सुप्रीम कोर्ट ने पूछा तीस्ता सीतलवाड़ के खिलाफ FIR का आधार

वहीँ माकपा के सुजॉन चक्रवर्ती ने कहा कि वाम दलों ने तो पहले कह दिया था कि ममता बनर्जी आरएसएस की प्रोडक्‍ट हैं. तृणमूल चीफ के इस बयान के बाद भाजपा के खिलाफ लड़ाई में उनपर भरोसा नहीं किया जा सकता. ममता के बयान पर असदुद्दीन ओवैसी कहा कि 2003 में भी ममता ने संघ को देशभक्‍त बताया था और संघ ने जवाब में ममता को दुर्गा कहा था.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...