Arvind Kejriwal: सिसोदिया के घर रेड से गुजरात में 2 प्रतिशत बढ़े AAP के वोटर, केजरीवाल का दावा

नेशनलArvind Kejriwal: सिसोदिया के घर रेड से गुजरात में 2 प्रतिशत बढ़े...

Date:

दिल्ली विधानसभा में केजरीवाल द्वारा पेश किया गया विशवास मत प्रस्ताव विपक्ष के बहिष्कार के बाद 58 वोटों से पास हो गया. विश्वासमत पर चर्चा के दौरान केजरीवाल ने दावा किया कि मनीष सिसोदिया के घर पर सीबीआई की रेड डलवाकर भाजपा सरकार ने अपने पैरों पर कुल्हाड़ी मार ली है क्योंकि इस रेड के बाद गुजरात में आम आदमी पार्टी के वोट बैंक में भारी इज़ाफ़ा हुआ है. हालाँकि उन्होंने इस मामले में किसी सर्वे की बात नहीं की कि यह आंकड़ा उन्हें कहाँ से मिला। केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में भाजपा का ऑपरेशन लोटस फेल हो गया, लाख कोशिश के बावजूद वह आम आदमी पार्टी का कोई विधायक खरीद नहीं सकी.  

केजरीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी पर सबसे ज्यादा केस किए गए. उन्होंने दावा किया कि जब से सिसोदिया के घर पर सीबीआई ने रेड की तबसे गुजरात में AAP का वोटर दो प्रतिशत बढ़ा है. भाजपा को कट्टर बेईमान पार्टी बताते हुए केजरीवाल ने कहा कि दोस्तों के लिए वह कुछ भी करने को तैयार है, देश बेचने को भी. वहीँ AAP को कट्टर ईमानदार पार्टी बताते हुए केजरीवाल ने कहा कि वो भारत के लिए कुछ भी करने को तैयार.केजरीवाल ने कहा कि हमारी दो मांगें हैं, पहली विधायकों की खरीदारी बंद हो, पेट्रोल डीजल के दाम कम हों और दूसरा उद्योगपति मित्रों की कर्ज़ माफ़ी बंद हो.

Read also: CM Pushkar Singh Dhami: दशकों से उठी रही नए जिलों के गठन की मांग पूरी कर क्या सीएम धामी बनेंगे सिकंदर

केजरीवाल ने सवाल किया कि स्कूलों से भाजपा को क्या दिक्कत है, भाजपा को अनपढ़ों की पार्टी बताते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा कि हम गरीबों और मिडिल क्लास के बच्चों को अच्छी शिक्षा देना चाहते हैं तो भाजपा को इसमें परेशानी क्यों है? ये कह रहे हैं कि स्कूलों पर इतना पैसा खर्च करने की क्या जरूरत थी, लेकिन मैं पढ़ा लिखा हूं, इसलिए मैं तो करूंगा। मैं आईटीआई से पढ़ा हूं इसलिए मैं चाहता हूँ कि मुझे और मेरे बच्चों को जो शिक्षा मिली है वही दिल्ली के सभी बच्चों को मिले.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लोगों के मन में...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...