Karnataka Election: सत्ता में वापसी पर कर्नाटक में राम मंदिर बनाएगी भाजपा सरकार

पॉलिटिक्सKarnataka Election: सत्ता में वापसी पर कर्नाटक में राम मंदिर बनाएगी भाजपा...

Date:

चुनावी वर्ष में किसी भी राज्य का बजट हमेशा चुनावी ही रहता है, सत्तारूढ़ सरकार जनता से तरह तरह के लोकलुभावन वायदे करती है, नयी नयी योजनाओं योजनाओं का एलान करती है. लेकिन शायद किसी भी राज्य के बजट भाषण में राज्य के मुख्यमंत्री ने कभी मंदिर वगैरह बनाने की बात कही होगी. लेकिन कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवाराज बोम्मई ने आज ऐसा किया। शुक्रवार को राज्य का बजट पेश करते हुए उन्होंने जनता से वादा किया कि सरकार के सत्ता में वापसी पर बेंगलुरु में भी एक भव्य राम मंदिर बनाया जाएगा। इस राम मंदिर का निर्माण बंगलुरु के रामनगर इलाके में किया जाएगा।

बजट में मठ-मंदिरों के लिए 1000 करोड़ रूपये

इसके साथ ही उन्होंने अपने बजट भाषण में कहा कि अगले 2 वर्षों में हमारी सरकार की ओर से 1000 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न मंदिरों और मठों का विकास और नवीनीकरण किया जाएगा। बजट पेश करने से पहले सीएम बोम्मई ने श्रीकांतेश्वर और श्री अंजनेय स्वामी मंदिर जाकर शीश झुकाया। कर्णाटक में इसी वर्ष अप्रैल मई में विधानसभा चुनाव होने हैं और भाजपा इस चुनाव को साम्प्रदायिक ध्रुवीकरण करके जीतना चाहती है. बता दें कि बोम्मई सरकार की इमेज एक कट मनी सरकार के मुख्यमंत्री के रूप में बनी हुई है.

चुनाव को सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश

कांग्रेस पार्टी इस मुद्दे को लेकर लगातार आक्रामक बनी हुई है और उसे इस मुद्दे पर जनता से समर्थन भी मिल रहा है यही वजह की भाजपा अपने पुराने और सफल चुनावी फॉर्मूले पर लौट आयी है और पूरे चुनाव को साम्प्रदायिक रंग देने में लगी हुई है. यही वजह है कि भाजपा इन दिनों टीपू सुलतान का मुद्दा हर जगह उठा रही है. अभी पिछले दिनों ही बोम्मई सरकार के शिक्षा मंत्री ने कांग्रेस नेता सिद्धारमैया को टीपू सुलतान की औलाद तक बड़ा डाला जिसपर विधानसभा में काफी बवाल भी हुआ.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related