Mission 2024: कांग्रेस का अगला अभियान ‘हाथ से हाथ जोड़ो’

पॉलिटिक्सMission 2024: कांग्रेस का अगला अभियान ‘हाथ से हाथ जोड़ो'

Date:

देश में लोगों की निगाहें भले ही गुजरात के चुनाव पर हों लेकिन कांग्रेस पार्टी का लक्ष्य तो 2024 का लोकसभा चुनाव ही है. भारत जोड़ो यात्रा उसी लक्ष्य को पाने की एक शुरुआत थी जो अपने उद्देश्य की तरफ जाती हुई नज़र आ रही है और अब इस लक्ष्य में एक और कड़ी जुड़ने जा रही है. कांग्रेस पार्टी ने भारत जोड़ो यात्रा की सफलता से उत्साहित होकर अब ‘हाथ से हाथ जोड़ो अभियान’ शुरू करने का फैसला किया है जो गणतंत्र दिवस के मौके पर शुरू होगी.

ब्लॉक स्तरीय यात्राओं पर होगा ज़ोर

बता दें कि दिल्ली में आज दिल्ली में कांग्रेस संचालन समिति की बैठक हुई. बैठक के बाद महासचिव केसी वेणुगोपाल ने रविवार को इस नए अभियान जानकारी दी. उन्होंने बताया कि 26 जनवरी से ‘हाथ से हाथ जोड़ो अभियान’ शुरू होगा जो दो महीने तक चलेगा। इस अभियान में ब्लॉक-स्तरीय यात्राएं की जाएँगी, सभी ग्राम पंचायतों और बूथों को कवर करके इस यात्रा के मूल संदेश के बारे में एक पत्र सौंपेगी। इसके अलावा ब्लॉक स्तरीय यात्रा के दौरान ध्वजारोहण भी होगा।

85वां पूर्ण सत्र रायपुर में

केसी वेणुगोपाल ने बताया कि संचालन समिति ने सर्वसम्मति से संकल्प लिया कि पार्टी का 85वां पूर्ण सत्र अगले साल फरवरी में रायपुर में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि आज कांग्रेस संचालन समिति की बैठक में दो चीजों पर चर्चा हुई । पहली ये पार्टी का पूर्ण सत्र है। दूसरी, भारत जोड़ो यात्रा के लिए भविष्य की कार्रवाई की समीक्षा की और चर्चा की गयी। वेणुगोला ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा वही संदेश दे रही है जो भारत के समाज सुधारकों और आध्यात्मिक नेताओं ने अपने उपदेशों में दिया है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

स्वाद के साथ सेहत भी देते हैं गर्मी में कूल कूल शेक

न्यूज डेस्क : गर्म मौसम में फ्रूट शेक का...

‘भाईजान’, ‘बादशाह’ ही नहीं अब ‘बाहुबली’ और ‘पेद्दी’ भी सबके दिलों पर राज करते हैं

रामचरण, जहान्वी कपूर स्टारर ‘पेद्दी’ रिलीज हो चुकी है।...

यूपी की बदली तस्वीर पर राजनाथ की मुहर, बोले- योगी ने सुशासन को बनाया पहचान

लखनऊ में नौसेना शौर्य वाटिका का उद्घाटन, युद्धपोत INS...

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...