भाजपा में शामिल हो सकते हैं कैप्टन अमरिंदर सिंह!

फीचर्डभाजपा में शामिल हो सकते हैं कैप्टन अमरिंदर सिंह!

Date:


भाजपा में शामिल हो सकते हैं कैप्टन अमरिंदर सिंह!

  • आज दिल्ली पहुंच कर अमित शाह से करेंगे मुलाकात
  • पंजाब सीएम पद से इस्तीफा देने के बाद पहली बार आये दिल्ली

दिल्ली। पंजाब के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद कैप्टन अमरिंदर सिंह पहली बार दिल्ली का दौरा कर रहे हैं। कैप्टन के दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात करने की चर्चाएं हैं। ऐसे में जबरन इस्तीफा दिलाये जाने के बाद कांग्रेस से नाराज चल रहे कैप्टन अमरिंदर सिंह के भाजपा में शामिल होने की चर्चाएं जोरों पर हैं। हालांकि पूर्व मुख्यमंत्री के मीडिया एडवाइजर रवीन ठुकराल ने ट्वीट करते कहा, ‘कैप्टन अमरिंदर सिंह व्यक्तिगत दौरे पर दिल्ली जा रहे हैं। नए सीएम के लिए कपूरथला हाउस खाली करने के साथ कैप्टन अपने दोस्तों से मुलाकात करेंगे। रवीन ने पूर्व सीएम के दिल्ली दौरे को लेकर अटकलें न लगाने की बात भी कही।

Read also: सिद्धू के एडवाइजर ने इस्तीफा देकर कहा, मेरी जान को है कैप्टन अमरिंदर सिंह से खतरा

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू और मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के बीच चल रही तनातनी के बीच कैप्टन को सीएम पद से इस्तीफा देना पड़ा था। इसके बाद नवजोत के खास माने जाने वाले चरणजीत चन्नी को पंजाब का मुख्यमंत्री बनाया गया था। जबरन इस्तीफा दिलाये जाने से खुद को अपमानित महसूस करने की बात कहने वाले कैप्टन ने इसके बाद सिद्धू और कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। अमरिंदर सिंह ने राहुल और प्रियंका गांधी को अनुभव न होने की बात कह उनकी खिलाफत भी शुरू कर दी थी।

पाकिस्तानी सेना चीफ कमर जावेद बाजवा और पीएम इमरान खान के साथ नवजोत की दोस्ती का जिक्र कर कैप्टन अनेक मौके पर सिद्धू को देश के लिये खतरा बता चुके हैं। उन्होंने यहां तक कहा कि देश को बचाने के लिये वह नवजोत के सामने मजबूत चेहरा उतारेंगे।

Read also: कांग्रेस बोली, राजनीति में गुस्से की जगह नहीं, कैप्टन बोले अपमान की है क्या !

कैप्टन के इस बयान के बाद यह अटकलें तेज हो गयीं थीं की या तो वह अपनी पार्टी बनायेंगे या फिर पूर्व सीएम भाजपा में शामिल हो सकते हैं। अब अमरिंदर सिंह के दिल्ली आने और गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात करने की चर्चाओं ने कैप्टन के भाजपा में शामिल होने की अटकलों को हवा दे दी है। और कांग्रेस की ओर से मंुह मोड़ चुके पूर्व मुख्यमंत्री के लिये नयी पार्टी बनाने की बजाये भाजपा में शामिल होने का विकल्प बेहतर माना जा रहा है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...