Vice-Presidential Election 2022: उपराष्ट्रपति चुनाव में बसपा करेगी एनडीए प्रत्याशी को समर्थन,मायावती का एलान

पॉलिटिक्सVice-Presidential Election 2022: उपराष्ट्रपति चुनाव में बसपा करेगी एनडीए प्रत्याशी को समर्थन,मायावती का...

Date:

नई दिल्ली। बसपा उपराष्ट्रपति पद के लिए एनडीए प्रत्याशी को समर्थन करेगी। इसके ​लिए बसपा सुप्रीमो मायावती का आज घोषणा कर दी है। जिसके अनुसार अब बसपा उप-राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए प्रत्याशी जगदीप धनखड़ को समर्थन करेगी। 
मायावती ने अपने ट्विट में लिखा है कि बसपा ने उपराष्ट्रपति पद के लिए हो रहे चुनाव में व्यापक जनहित और पार्टी के मूवमेंट को ध्यान में रखकर जगदीप धनखड़ के समर्थन में रहने का फैसला किया है। जिसकी मैं आज औपचारिक घोषणा भी कर रही हूं। बसपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने उप-राष्ट्रपति चुनाव के लिए एनडीए प्रत्याशी जगदीप धनखड़ को समर्थन देने की घोषणा आज बुधवार को सुबह की है। 

Read also: Ram Gopal Yadav Meet CM Yogi: रामगोपाल-योगी की मुलाकात पर शिवपाल ने उठाये सवाल, कही यह बात

पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने अपने ट्विट में लिखा कि सर्वविदित है कि देश के सर्वोच्च राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव में सत्ता और विपक्ष के बीच सहमति नहीं होने से इसके लिए अन्ततः चुनाव हुआ। अब ठीक वही स्थिति उपराष्ट्रपति पद के लिए बन रही है। जिसके चलते अब आगामी छह अगस्त को चुनाव होने जा रहा है। उन्होंने लिखा कि बसपा उपराष्ट्रपति पद के लिए हो रहे चुनाव में व्यापक जनहित और अपनी मूवमेंट को ध्यान में रख जगदीप धनखड़ को अपना समर्थन देने का फैसला कर रही है। जिसकी मैं आज औपचारिक रूप से घोषणा कर रही हूं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

यूपी की बदली तस्वीर पर राजनाथ की मुहर, बोले- योगी ने सुशासन को बनाया पहचान

लखनऊ में नौसेना शौर्य वाटिका का उद्घाटन, युद्धपोत INS...

सोशल मीडिया से आतंक की साजिश तक! कासगंज में ATS का शिकंजा, 18 वर्षीय युवक गिरफ्तार

जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े संदिग्ध आतंकी के संपर्क में होने...

क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के ‘मासूम’ चेहरे पर फिदा हुए शेखर कपूर

डायरेक्टर ने जताई उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करने...