नई दिल्ली। केंद्र सरकार, देश की आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की तैयारी कर रही है। ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के तहत सभी राज्यों में आगामी 13 अगस्त से 15 अगस्त के बीच हर घर ‘तिरंगा’ फहराया जाने का अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान से पहले ही आज सांसदों ने तिरंगा बाइक रैली निकाली। देश के उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने लाल किले से विजय चौक तक निकाले जाने वाले ‘हर घर तिरंगा’ बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। तिरंगा बाइक रैली में केंद्रीय मंत्रियों ने भाग लिया। रैली का वीडियो जारी किया है। जिसमें स्मृती ईरानी अपनी स्कूटी पर तिरंगा लहराते आगे दिख रही हैं। इसके अलावा रैली में केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी भी शामिल हैं। वहीं भाजपा ने आरोप लगाया है कि देश के खातिर निकाली गई इस तिरंगा बाइक रैली में एक भी विपक्षी सांसद ने भाग नहीं लिया है।
Read also: Ram Gopal Yadav Meet CM Yogi: रामगोपाल-योगी की मुलाकात पर शिवपाल ने उठाये सवाल, कही यह बात
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने तिरंगा बाइक रैली पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के आह्वान पर राष्ट्र का प्रत्येक नागरिक एक तरफ आजादी के 75 साल को उत्सव के रूप में मनाने की तैयारी में है तो दूसरी ओर पीएम का आह्वान आगामी 25 साल संकल्पों से भरा, कर्तव्य निष्ठा से भरपूर और अपेक्षाओं पर हर नागरिक खरा उतरे ये प्रयास हम सबका रहेगा। तिरंगा रैली में भाग ले रहे केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि तिरंगा चंद गज का कपड़ा नहीं बल्कि ये तिरंगे की ताकत 130 करोड़ भारतीयों को एकजुट करती है। आज देख सकते हैं सभी एकजुट होकर तिरंगा यात्रा में शामिल हो रहे हैं। केंद्रीय मंत्रियों के अलावा सांसद इस यात्रा में शामिल हैं।

