भाजपा सांसद वरुण गाँधी अपनी ही सरकार को घेरने का कोई मौका नहीं छोड़ते, वरुण गाँधी ने अब भाजपा और नरेंद्र मोदी पर लगातार हमले करने वाले AIMIM असदुद्दीन ओवैसी का शुक्रिया अदा किया है। शुक्रिया इस बात कि ओवैसी ने रोज़गार के उन आंकड़ों का अपने भाषण में ज़िक्र किया जिसे वरुण गाँधी ने पोस्ट किया था।
दरअसल ओवैसी ने कहा था कि केंद्र और राज्य सरकार के 60 लाख से अधिक पद खाली हैं, इसके लिए वह रोज़गार का पूरा डाटा पढ़ते हैं और उसके बाद यह कहते हैं कि ये आंकड़े उनके नहीं बल्कि भाजपा सांसद वरुण गाँधी के हैं जो उन्होंने ट्वीट किये हैं। ओवैसी का वही वीडियो अब वरुण गाँधी ने साझा किया है और लिखा है कि मैं इस बात के लिए ओवैसी जी का आभारी हूँ कि रोजगार के ऊपर उठाए गए मेरे सवालों का उन्होंने अपने भाषण में ज़िक्र किया।
Also Read : Nupur Sharma Got Security: धमकियों के बाद नूपुर को मिली सुरक्षा
वरुण गाँधी आये दिन विभिन्न मुद्दों को लेकर भाजपा की केंद्र और राज्य सरकारों को अक्सर घेरा करते हैं, हाली ही में उन्होंने सरकारी पदों के रिक्त होने का मुद्दा उठाया था। वरुण गाँधी का कहना है कि नौकरी की तलाश कर रहे लोग हताश हैं और प्रशासनिक अक्षमता की कीमत चुका रहे हैं। इससे पहले मंत्रालयों और विभागों में रिक्त पदों की संख्या के विवरण के साथ एक ग्राफिक भी ट्वीट कर चुके हैं। जिसमें उन्होंने लिखा था ”जब बेरोजगारी तीन दशकों के सर्वोच्च स्तर पर है तब यह आंकड़े चौंकाने वाले हैं। ‘सरकारी आंकड़ों’ की ही मानें तो देश में 60 लाख ‘स्वीकृत पद’ खाली हैं. यह जानना हर नौजवान का हक है।

