Yogi’s bulldozer: प्रयागराज हिंसा के मास्टरमाइंड के घर पर चला बुलडोज़र

उत्तर प्रदेशYogi's bulldozer: प्रयागराज हिंसा के मास्टरमाइंड के घर पर चला बुलडोज़र

Date:

बीते शुक्रवार को जुमे की नमाज़ के बाद प्रयागराज में बड़े पैमाने हुई हिंसा और पथरावबाज़ी की घटनाओं के मास्टरमाइंड जावेद अहमद उर्फ़ पंप के घर पर आज प्रयागराज डेवलपमेंट अथॉरिटी की ओर से दो बुलडोज़रों ने अवैध निर्माण के बहाने ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। पीडीए भले ही इसे रूटीन कार्रवाई बता रहा हो और 25 मई को आदेश जारी करने की बात कर रहा हो लेकिन सभी यह मान रहे हैं कि यह कार्रवाई जावेद के जुमे की हिंसक घटनाओं में नाम सामने आने के बाद हुई है।

Read also: कांग्रेस ने राजस्थान का रण जीता, तीनों उम्मीदवार कामयाब

बता दें कि पिछले शुक्रवार को भाजपा नेताओं द्वारा पैग़म्बर मोहम्मद पर अपमानजनक टिप्पणी के खिलाफ प्रयागराज समेत प्रदेश और देश के दूसरे शहरों में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हुए जिसमें नूपुर शर्मा की गिरफ्तारी की मांग की गयी। यूपी के प्रयागराज और सहारनपुर समेत पश्चिम बंगाल के हावड़ा और झारखण्ड के रांची में विरोध प्रदर्शन ने हिंसक रूप ले लिए , रांची में तो दो लोगों की मौत भी हो गयी, वहीँ देश भर में हुई इन घटनाओं बहुत से सुरक्षा कर्मी भी बुरी तरह घायल हुए। 

प्रयागराज में हिंसक प्रदर्शनों के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कड़ा रुख अपनाया और बलवाइयों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश जारी किये। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी बेक़सूर को छेड़ा न जाय और न ही किसी कुसूरवार को छोड़ा जाय. मुख्यमंत्री ने कल ही बताया था था कि प्रयागराज में आरोपियों की सम्पत्तियों पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई के आदेश जारी हो गए हैं।  

Read also: इटावा सफारी में पकड़े गए खूंखार तेदुए को चित्रकूट के जंगल मे छोड़ा

बता दें कि इस हिंसा के मास्टरमाइंड जावेद पंप को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है. PDA की ओर जावेद के मकान पर नोटिस चस्पा कर दी गयी थी और सुबह 11 बजे तक मकान खाली करने के निर्देश दिए गए थे। समय सीमा समाप्त होने के बाद PDA के बुलडोज़रों ने अपना काम शुरू कर दिया है, गेट और बाहरी दीवार को अब तक गिराया जा चूका है, ध्वस्तीकरण का काम अभी जारी है। इस मौके पर महिला पुलिसकर्मियों को भारी संख्या में तैनात किया गया है ताकि महिलाओं की तरफ से किये जाने वाले विरोध से निपटा जा सके।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related