Anderson: एंडरसन का एक और कारनामा

स्पोर्ट्सAnderson: एंडरसन का एक और कारनामा

Date:

इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ट्रेंट ब्रिज टेस्ट में आज टॉम लैथम को आउट करते ही 650 टेस्ट विकेट झटकने वाले पहले तेज गेंदबाज बन गए हैं। सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने के मामले में एंडरसन से आगे अभी शेन वॉर्न और मुथैया मुरलीधरन ही हैं। श्रीलंका के धुरंधर ऑफ स्पिनर मुरलीधरन ने टेस्ट क्रिकेट में 800 और ऑस्ट्रेलिया के महान लेग स्पिनर जिनका अभी कुछ महीने पहले ही में निधन हुआ शेन वॉर्न के नाम 708 विकेट हैं।  जेम्स एंडरसन के बाद तेज़ गेंदबाज़ों में सबसे ज्यादा विकेट ग्लेन मैक्ग्रा के नाम हैं, जिन्होंने 563 टेस्ट विकेट हासिल किये हैं। इसके बाद इंग्लैंड के ही तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड के 543 विकेट विकेट हैं।

Read also: फिल्म के प्रमोशन से फुरसत मिले तभी कश्मीर की तरफ देखेगी सरकार: Rahul Gandhi

जेम्स एंडरसन अपना 171 वां टेस्ट खेल रहे हैं, इस हिसाब से उनके नाम सबसे ज्यादा टेस्ट क्रिकेट खेलने वाले गेंदबाज का रिकॉर्ड भी दर्ज है। एंडरसन पारी में पांच विकेट लेने का कारनामा 31 बार और मैच में 10 विकेट लेने का कारनामा उन्होंने 3 बार कर चुके हैं। बता दें कि हाल ही में जेम्स एंडरसन को एशेज सीरीज के बाद टीम से बाहर किया गया था लेकिन स्टोक्स के कमान संभालते ही एंडरसन की इंग्लिश टीम में वापसी हुई और उसने एकबार फिर साबित कर दिया कि उसमें अभी कितनी क्रिकेट बची हुई है। इस उम्र में एक तेज़ गेंदबाज़ अपनी फिटनेस कैसे बनाये रखता है, एंडरसन उसकी ज़िंदा मिसाल हैं। एंडरसन को इंग्लैंड की टीम अगर एशियाई देशों के दौरों से बचा कर रखे तो यह गेंदबाज़ अब भी इंग्लैंड को कई मैचों में कामयाबी दिला सकता है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related