Meat Mafia Yakub Qureshi: पूर्वमंत्री याकूब कुरैशी पर गैंगस्टर एक्ट की तैयारी में पुलिस जुटा रही सबूत

उत्तर प्रदेशMeat Mafia Yakub Qureshi: पूर्वमंत्री याकूब कुरैशी पर गैंगस्टर एक्ट की तैयारी...

Date:

मेरठ। बसपा सरकार में मंत्री रहे मीट माफिया याकूब कुरैशी पर पुलिस अब गैंगस्टर एक्स की तैयारी कर रही है। इसके लिए पुलिस ने सबूत एकत्र करने शुरू कर दिए हैं। वहीं फरार रहे याकूब कुरैशी, उसकी पत्नी और दोनों बेटों का अभी तक कुछ पता नहीं चल सका है। हालांकि याकूब और उसके दोनों बेटों ने हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत के लिए अलग-अलग अर्जी लगाई है। जिस पर आगामी 17 मई को सुनवाई होनी है।

माना जा रहा है कि पुलिस इसी 17 मई का इंतजार कर रही है। उसके बाद ही गैंगस्टर एक्ट में पुलिस मुकदमा दर्ज कराएगी। पुलिस गैंगस्टर एक्ट का मुकदमा दर्ज करने की तैयारी में है और इसके लिए पुलिस याकूब और उसके परिवार के खिलाफ सबूत एकत्र कर रही है। पुलिस ने याकूब की संपत्ति की जांच कर ली है। मुकदमे के बाद 14ए में भगोड़े याकूब कुरैशी की संपत्ति कुर्क की कार्रवाई शुरू की जाएगी। 

Also read: योगी की खाकी को दबंगों ने दौड़ – दौड़ाकर पीटा, चार पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल

गत 31 मार्च को पुलिस प्रशासन ने हापुड रोड स्थित मीट फैक्ट्री पर छापा मारकर पांच करोड़ कीमत का अवैध मीट पकड़ा था। मीट फैक्ट्री के फ्रीज में रखा है। पुलिस ने इस मामले में याकूब कुरैशी, उनकी पत्नी शमजिदा, बेटा फिरोज और इमरान समेत 17 पर मुकदमा दर्ज किया था। पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी समेत अभी छह आरोपी पुलिस पकड़ से दूर हैं। याकूब और उसके बेटे फिरोज उर्फ भूरा और इमरान ने अग्रिम जमानत के लिए कोर्ट में याचिका दाखिल की है। जिस पर 17 मई को सुनवाई होगी। 

पुलिस का मानना है कि याकूब कुरैशी और उसके परिवार को अगर ​अग्रिम जमानत मिली तो गैंगस्टर एक्ट में मुकदमा दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी की जाएगी। अगर जमानत नहीं मिली तो याकूब के घर को कुर्क किया जाएगा। एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने बताया कि याकूब की गिरफ्तारी को सर्विलांस टीम लगी है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related