Education: छत्तीसगढ़ बोर्ड के परिणाम आज होंगे जारी, ऐसे देखें परिणाम

एजुकेशनEducation: छत्तीसगढ़ बोर्ड के परिणाम आज होंगे जारी, ऐसे देखें परिणाम

Date:

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा बोर्ड आज 10 वीं और 12 वीं कक्षा के परिणाम घोषित करेगा। जानकारी यह परिणाम आज दोपहर 12 बजे जारी किये जायेंगे, इसको लेकर बोर्ड ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की तैयारियां शुरू कर दी हैं। वहीं इस प्रेस कॉन्फ्रेंस को शिक्षामंत्री संबोधित करेंगे, जोकि 12 बजे तक शिक्षा विभाग के कार्यालय पहुँचेंगे, जहाँ वह सिंगल क्लिक के माध्यम से इन परिणामों की घोषणा करेंगे।

वहीं इन परिणामों को देखने के लिये छात्रों को cgbse.nic.in पर जाना होगा, इसके साथ ही results.cg.nic.in पर जाकर भी परिणाम देखें जा सकेंगे। वहीं छत्तीसगढ़ बोर्ड की परीक्षा इस बार ऑफलाइन मोड में आयोजित हुई थी, जिसमें 6.73 लाख छात्रों ने प्रतिभाग किया था, जिसमें 3.80 लाख छात्र 10 वीं के तथा 12 वीं के 2.93 लाख छात्र सम्मलित हुये थे।

वहीं विगत दिवस मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इन परिणामों को लेकर एक बड़ी घोषणा की थी, जहाँ उन्होंने कहा था कि इन बोर्ड परीक्षाओं में टॉप करने वाले छात्रों को फ्री में हेलीकॉप्टर की सवारी कराई जायेगी, जिससे छात्रों में परिणामों को लेकर अति-उत्साह है।

वहीं छत्तीसगढ़ बोर्ड की परीक्षा का आयोजन मार्च महीने में हुआ था, जहाँ 3 मार्च से 23 मार्च तक कक्षा 10 और 2 मार्च से 30 मार्च तक 12 वीं की परीक्षा का आयोजन हुआ था।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related