दुनिया के कई देशों में कोविड ने फिर से अपने पैर पसारने शुरू कर दिये हैं, जहाँ कोविड के मामलों में फिर से तेजी देखने को मिल रही है। वहीं अमेरिका, उत्तर कोरिया, चीन आदि फिलहाल में इससे सबसे प्रभावित देशों में शामिल है, जहाँ तेजी से इसके मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। वहीं ताजा खबर न्यूजीलैंड से निकल करके आ रही है, जहाँ न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जेसिका, उनके पति, बेटी समेत पूरा परिवार कोरोना की चपेट में आ गया है, इसके साथ ही न्यूजीलैंड में तेजी से इसके मामले बढ़ रहें हैं, वहीं पीएम ने अपने परिवार के साथ आइसोलेशन में है।
दूसरी ओर PM जेसिका ने अपने कोरोना संक्रमित होने की जानकारी खुद साझा की है, जहाँ उन्होंने सोशल मीडिया में पोस्ट करते हुये लिखा है कि पूरे प्रयासों के बाद बावजूद में दुर्भाग्य के कारण अपने परिवार के सभी सदस्यों के कोरोना संक्रमित हो गया हूँ। आगे जानकारी देते हुये उन्होंने कहा कि वह रविवार से आइसोलेशन में है, साथ ही उनके पति क्लार्क गेफोर्ड भी इससे संक्रमित पाये गये हैं, इसके बाद बेटी की कोरोना जाँच कराने के बाद वह भी इससे संक्रमित पायी गयी है।
वहीं बात करें अगर न्यूजीलैंड की तो पूरे देश में अभी तक 7441 नये कोरोना के मामले सामने आये हैं, वहीं सबसे ज्यादा संक्रमित ऑकलैंड के हैं, जहाँ 2503 लोग इससे संक्रमित पाये गये हैं। इसके साथ ही स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी देते हुये कहा कि अभी तक के आकंड़ों के अनुसार 1,026,715 लोग कोरोना से संक्रमित हुये हैं, देश के लोगों से सावधानी रखने की अपील की जा रही है।

