Meerut Double Murder: पीएनबी बैंक मैनेजर की पत्नी और बेटे के हत्यारोपी के रिश्वतेदार ने खुद को गोली से उड़ाया

उत्तर प्रदेशMeerut Double Murder: पीएनबी बैंक मैनेजर की पत्नी और बेटे के हत्यारोपी...

Date:

मेरठ। हस्तिनापुर में पीएनबी बैंक मैनेजर की गर्भवती पत्नी और उसके पांच साल के बेटे की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किए गए मुख्य आरोपी हरीश मावी के पिलखुआ निवासी रिश्तेदार रवि ने आज खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। इसकी जानकारी मेरठ पुलिस को हुई तो वह हापुड़ के लिए रवाना हो गई। मेरठ के हस्तिनापुर में पीएनबी बैंक मैनेजर की आठ माह की गर्भवती पत्नी और उनके पांच साल के बेटे की हत्या का पुलिस ने  आज खुलासा कर दिया। जिसके अनुसार पीएनबी बैंक मैनेजर के जीजा ने ही दोनों के हत्या की है। पुलिस ने हत्यारोपी हरीश मावी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं बताया जाता है कि हस्तिनापुर में हुई वारदार के दूसरे ही दिन हत्यारोपी हरीश मावी के रिश्तेदार ने बुलंदशहर में बड़ी वारदात को अंजाम दिया है।

पुलिस के मुताबिक हस्तिनापुर में पीएनबी बैंक मैनेजर पत्नी शिखा और उनके बेटे रूकांश की हत्या बहनाई हरीश ने अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर की थी। पुलिस ने तीनों हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या के बाद दो आरोपी मृतका शिखा की स्कूटी से मेरठ होते हुए नोएडा पहुंचे थे। आज हत्यारोपी हरीश मावी के रिश्तेदार ने आत्महत्या कर ली। पिलखुवा के नया गांव में गुरुवार सुबह रवि का शव जंगल में गोली लगा हुआ पड़ा मिला। मृतक मेरठ के हस्तिनापुर में बैंक मैनेजर की गर्भवती पत्नी शिखा और पांच साल के बेटे रूकांश की हत्या में आरोपी था। सुबह ग्रामीणों ने ट्यूबेल पर शव पड़ा होने की जानकारी पुलिस को दी। शव के पास एक तमंचा पड़ा मिला। सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि आरोपी घटना के बाद से आत्मग्लानि में था। इस बात का उसने गांव वालों से जिक्र किया था। आशंका है कि उसने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related