Yadukul Renaissance Mission: शिवपाल का ‘यदुकुल पुनर्जागरण मिशन’ के तहत यादवों को एक मंच पर लाने का प्रयास

उत्तर प्रदेशYadukul Renaissance Mission: शिवपाल का ‘यदुकुल पुनर्जागरण मिशन’ के तहत यादवों को...

Date:

लखनऊ। प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने एक बैठक में कहा कि हम सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़ेंगे। इसके लिए यदुकुल पुनर्जागरण मिशन के तहत एकजुटता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यादव समाज में आज अगड़े पिछड़े सभी परेशान हैं। उन्होंने कहा कि संगठन किसी की खिलाफत के लिए नहीं बनाया जा रहा है। यह लोगों के अधिकारों की लड़ाई लड़ेगा। उन्होंने कहा कि हम अहीर रेजिमेंट के गठन की मांग केंद्र सरकार से करेंगे। प्रसपा अब प्रदेश स्तर से लेकर बूथ स्तर तक कार्यकारणी गठित करेंगे।

यदुकुल पुनर्जागरण मिशन अध्यक्ष डीपी यादव का कहना है कि हम लोग यदुकुल समाज के लिए नए संगठन की घोषणा करते हैं। जिसका नाम ‘यदुकुल पुनर्जागरण मिशन’ होगा। यह संगठन सारे ओबीसी समाज के लोगों के हितों के प्रतिनिधित्व के लिए बनाया गया है। यह संगठन सिर्फ यादव समाज के लिए नहीं बनाया गया। उन्होंने कहा कि संगठन दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश, हरियाणा,झारखंड,  छत्तीसगढ़ के अलावा बिहार राज्यों के लिए बनाया गया है। संगठन यादव समाज के अन्य संगठनों के प्रतिद्वंद्विता में नहीं बनाया गया है। इस संगठन के 10 उद्देश्य हैं। जिसमें से एक सरकार द्वारा न्यूनतम समर्थन मूल्य पर कानून बनवाना भी होगा।

Read also: Kailash Prakash Stadium: मेरठ के स्पोर्ट्स स्टेडियम में खिलाड़ियों के विवाद में चाकूबाजी, दो एथलीट घायल एक गंभीर

डीपी यादव ने कहा कि हम लोग यदुकुल समाज के लिए इस नए संगठन की घोषणा कर रहे हैं। जिसका नाम यदुकुल पुनर्जागरण मिशन है। यह संगठन सारे ओबीसी समाज के लोगों के हितों का प्रतिनिधित्व करेगा। यह सिर्फ यादव समाज के लिए नहीं है। इस संगठन को बनाकर चाचा शिवपाल सिंह यादव ने भतीजे अखिलेश को राजनीतिक रूप से घेरने की कोशिश की है। देखना है कि क्या शिवपाल यादव समाज को अपने इस संगठन के नीचे लाकर एकजुट करने में कितना सफल होते हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related