कांग्रेस अध्यक्ष के गढ़ में पीएम मोदी का रोड शो

पॉलिटिक्सकांग्रेस अध्यक्ष के गढ़ में पीएम मोदी का रोड शो

Date:

कर्नाटक दावणगेरे में प्रधानमंत्री मोदी ने आज रोड शो किया. रोड शो के समापन के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे पर हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष के गढ़ में आज जिस तरह की भीड़ रोड शो में उमड़ी है उसे देखकर लगता है कि यहाँ पर बीजेपी का डंका लोगों ने बजा दिया है. आज विजय संकल्प रैली का समापन है लेकिन ऐसा लग रहा है कि जैसे लोग विजय महोत्सव मनाने आये हैं, ऐसा साफ़ संकेत नज़र आ रहा है कि कर्नाटक में भाजपा की डबल इंजन सरकार की वापसी होना तय है.

जो कार्यकर्त्ता का सम्मान नहीं कर सकते वो भला जनता का क्या करेंगे

प्रधानमंत्री ने कहा कि भाजपा की इन यात्राओं को कर्नाटक में जिस प्रकार का समर्थन मिला है वो अभूतपूर्व है, आने वाले तीन महीनों में हमें हर बूथ पर कड़ी मेहनत करनी है. प्रधानमंत्री ने कहा कि कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री अपनी पार्टी के थप्पड़ मार रहे हैं और उसका आनंद उठा रहे हैं. प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्हें भाजपा पर गर्व है कि यहाँ पर इस तरह का माहौल नहीं है. यहाँ पर सभी कार्यकर्ता बराबर का दर्जा रखते हैं. उन्होंने कहा कि जो लोग अपनी पार्टी के नेता का सम्मान नहीं कर सकते वो जनता का क्या सम्मान करेंगे।

भाजपा ने राजनीति का स्वरुप बदला

प्रधानमंत्री ने कहा कि बीते सालों में भाजपा ने राजनीति का स्वरुप बदला है, पहले देश में बड़ी गन्दी राजनीति होती थी. सिर्फ आरोप प्रत्यारोप की राजनीती होती थी, बीजेपी ने पॉलिटिक्स ऑफ़ परफॉरमेंस में पॉलिटिक्स ऑफ़ परसेप्शन में बदल दिया है. उन्होंने कहा कि कर्नाटक में दिन रात एक करने वाली सरकार है. कांग्रेस पार्टी ने कर्नाटक को हमेशा एक एटीएम की तरह इस्तेमाल किया है जबकि भाजपा इस प्रदेश को विकसित भारत का ड्राइविंग फाॅर्स बनाने के प्रयास में जुटी हुई है.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

एयरटेल पोस्टपेड ग्राहकों को मिर्जापुर: द मूवी के प्रीमियर में शामिल होने का खास मौका

एयरटेल ने अपने पोस्टपेड एडवांटेज क्लब के तहत मिर्जापुर:...

मिर्जापुर द मूवी: हम पब्लिक का नहीं, पब्लिक हमारा इंतजार कर रही थी

पवन शर्मा अखिरकार Mirzapur: The Movie एक लंबे अर्से बाद...

नेपाल में भोटेकोशी नदी की विनाशकारी बाढ़: 1,344 शव बरामद, 4,898 लोग अब भी लापता

नेपाल में भोटेकोशी नदी और उससे जुड़े इलाकों में...