ओडिशा की गरीबी देख पीएम मोदी के दिल में दर्द होता है

नेशनलओडिशा की गरीबी देख पीएम मोदी के दिल में दर्द होता है

Date:

प्रधानमंत्री मोदी ने आज ओडिशा में एक चुनावी रैली में कहा कि वो ओडिशा में जब गरीबी देखते हैं तो उनके दिल में दर्द होता है कि इतना समृद्ध प्रदेश, इतनी महान विरासत वाले मेरे ओडिशा को किसने तबाह और बर्बाद कर दिया। इसकी वजह है BJD सरकार, जो पूरी तरह भ्रष्टाचारियों के कब्जे में है। मुठ्ठी भर भ्रष्टाचारी मुख्यमंत्री आवास और कार्यालय पर कब्जा करके बैठ गए हैं। BJD के छोटे-छोटे नेता भी करोड़ों के मालिक बन गए हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि ओडिशा के गांव-गांव, गली-गली से एक ही आवाज आ रही है – ओडिशा में पहली बार डबल इंजन सरकार! आपने BJD सरकार पर 25 साल भरोसा किया है। आज पूरा ओडिशा ये आत्ममंथन कर रहा है कि इन वर्षों में ओडिशा के लोगों को क्या मिला? उन्होंने कहा कि चुनाव के इस समय में दुनिया के कई एक्सपर्ट्स देशभर में घूम रहे हैं। वो भारत के मतदाताओं की नब्ज टटोल रहे हैं। हर कोई चकित है कि ये जन समर्थन, जनता-जनार्दन का आशीर्वाद, हर कोई मोदी सरकार को तीसरी बार वापस लाना चाहता है।

ओडिशा की नवीन पटनायक सरकार पर हमला बोलते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि BJD के राज में न तो ओडिशा की संपदा सुरक्षित है और न ही ओडिशा की सांस्कृतिक धरोहर सुरक्षित है। BJD सरकार में जगन्नाथ जी का मंदिर भी सुरक्षित नहीं बचा है। पिछले 6 साल से श्री रत्न भंडार की चाबी का भी अता-पता नहीं है। इसके पीछे का बहुत बड़ा राज BJD सरकार और मुख्यमंत्री के करीबी लोग छिपा रहे हैं। पूरा ओडिशा जानना चाहता है कि जो जांच हुई थी, उसकी रिपोर्ट में ऐसा क्या है कि BJD ने वो रिपोर्ट ही दबा दी? प्रधानमंत्री ने कहा कि 21वीं सदी के ओडिशा को विकास की रफ्तार चाहिए। वो BJD सरकार किसी भी हालत में नहीं दे सकती। इस शताब्दी के अब तक के पूरे हिस्से में आप BJD को मौका दे चुके हैं। अब समय आ गया है कि आप BJD की ढीली-ढाली नीतियों, ढीला-ढाले काम और धीमी रफ्तार को छोड़कर भाजपा की तेज रफ्तार सरकार चुनें।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...