देश में आज लोकसभा चुनाव के पांचवें दौर का मैदान हो रहा है, आज 49 लोकसभा सीटों पर वोट डाले जा रहे है. पिछले चार चरणों में अब तक कुल 66.95 प्रतिशत मतदान हुआ है. उत्तर प्रदेश कि 14 सीटों पर भी आज मतदान हो रहा है, इनमें अमेठी और रायबरेली पर सबकी निगाहें हैं जहाँ पर राहुल गाँधी और स्मृति ईरानी की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है, इसके साथ प्रदेश की राजधानी लखनऊ की VVIP सीट के साथ गोण्डा की सीट पर भी लोगों की नज़रें हैं जहाँ बृजभूषण शरण के पुत्र चुनावी मैदान में हैं. चुनाव आयोग से मिली जानकारी के मुताबिक सुबह 11 बजे तक उत्तर प्रदेश में 27.76 प्रतिशत मतदान हो चूका है.
चुनाव आयोग से मिले आंकड़ों के मुताबिक अमेठी 27 और रायबरेली में 28 प्रतिशत से ज़्यादा मतदान हुआ है. सबसे अधिक मतदान बाराबंकी लोकसभा सीट पर दर्ज किया गया है जहाँ 30.60 प्रतिशत मतदाता अपने अधिकार का इस्तेमाल कर चुके हैं. 29 प्रतिशत से ज़्यादा मतदान वाली सीटों में बाँदा, फैज़ाबाद , झाँसी शामिल हैं। फैज़ाबाद में 29.05 %, बाँदा में 29.25 % और झाँसी में 29.82 प्रतिशत पोलिंग हो चुकी है.
अमेठी में 27.20 और रायबरेली में 28.10 प्रतिशत वोट पड़ चुके हैं. हमीरपुर में 28 .24 प्रतिशत, जालौन में 26.97 प्रतिशत, कैसरगंज में 27.92 प्रतिशत, कौशाम्बी में 26. 12 और मोहनलाल गंज में 28.52 प्रतिशत पोलिंग हो चुकी है. गृह मंत्री राजनाथ सिंह की संसदीय सीट मताधिकार के इस्तेमाल में सबसे पीछे नज़र आ रही हैयहाँ पर सुबह 11 बजे तक सिर्फ 22. 11 प्रतिशत वोट पड़े हैं.

