Odisha balasore Train Accident: PM मोदी पहुंचे अस्पताल, जाना घायलों का हाल; वरूण ने जताया शोक

नेशनलOdisha balasore Train Accident: PM मोदी पहुंचे अस्पताल, जाना घायलों का हाल;...

Date:

Odisha balasore Train Accident: उडीसा के बालासोर में हुए रेल हादसे में मरने वालों का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। वहीं दूसरी ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अस्पताल में घायलों से मिलकर उनका हाल जाना। पीएम मोदी ने इसके बाद कहा कि हादसे का जो भी दोषी होगा उसको सजा जरूर मिलेगी।

ओडिशा में शुक्रवार रात भीषण रेल हादसे में मृतकों का आंकड़ा 288 के पार पहुंच रहा है। ट्रेन दुर्घटना के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद ओडिशा पहुंचे इससे पहले रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव भी घटनास्थल पर पहुंचे थे। उन्होंने हालात का जायजा लिया था। हादसे की गंभीरता को देखते हुए युद्धस्तर पर बचाव और राहत कार्य चल रहे हैं। राहत और बचाव कार्य में सेना को को लगाया गया है।

अस्पताल पहुंचने के बाद पीएम मोदी ने पत्रकारों से भी वार्ता की। उन्होंने बालासोर ट्रेन हादसे पर दुख जताते हुए कहा कि जिन लोगों ने अपना जीवन खोया है ये दर्दनाक था। जो लोग घायल हुए हैं सरकार उनके स्वास्थ्य के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेगी। यह ट्रेन हादसा गंभीर घटना है। हर प्रकार की जांच करने के निर्देश दिए हैं।

इस ट्रेन हादसे के जिम्मेदार लोगों को बक्शा नहीं जाएगा। इस दौरान उन्होंने रेलवे, ओडिशा सरकार और स्थानीय लोगों का मौजूद संसाधनों के साथ रेस्क्यू ऑपरेशन चलाने के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मेरे पास शब्द नहीं है, इस दुख को कैसे व्यक्त करू। दुख की इस घड़ी में हम सभी को प्रार्थना करनी चाहिए। जिससे हम इस पूरे हादसे से उबर सकें। हम मृतकों के परिजनों से साथ हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बालासोर ट्रेन दुर्घटना स्थल पर स्थिति का जायजा लिया। अस्पताल पहुंचकर प्रधानमंत्री ने घायलों से मुलाकात कर उनका हाल जाना और मदद का आश्वासन दिया। इसे पहले, पीएम नरेंद्र मोदी ने घटनास्थल से कैबिनेट सचिव और स्वास्थ्य मंत्री से भी बातचीत की। उन्होंने घायलों और उनके परिवारों को सभी आवश्यक सहायता प्रदान करने को कहा।

भाजपा सांसद वरुण गांधी ने दी प्रतिक्रिया

भाजपा सांसद वरुण गांधी ने इस हादसे पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि ओडिशा रेल दुर्घटना हृदय विदारक है। जो इस हादसे से टूटे हैं हमें उनके साथ खड़ा होना होगा। मेरा सभी साथी सांसदों से आग्रह है कि हम अपनी सेलरी का एक हिस्सा शोक संतप्त परिजनों के नाम कर उनकी मदद के लिए आगे आए।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के ‘मासूम’ चेहरे पर फिदा हुए शेखर कपूर

डायरेक्टर ने जताई उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करने...

बढ़ती उम्र में इनके लिए मातृत्व सुख आसान नहीं था!

छोटे पर्दे की कई मशहूर अदाकाराएं लंबे इंतजार और...