Multibagger Stock: एक महीने में इस ग्रुप के शेयर के दाम हुए दोगुने, निवेशकों को डबल लाभ

बिज़नेसMultibagger Stock: एक महीने में इस ग्रुप के शेयर के दाम हुए...

Date:

Multibagger Stock: पिछले काफी समय में दबाव में चल रहा ब्राइटकॉम ग्रुप का शेयर इस समय अपर सर्किट में है। शुक्रवार को बाजार बंदी के समय इसके शेयर में करीब पिछले एक महीने में ये दुगने स्तर पर पहुंच गया है। दिग्गज शेयर बाजार इंवेस्टर्स इस कंपनी में पैसा लगा रहे हैं। पिछले पांच साल में इसके शेयर में करीब 800 प्रतिशत से अधिक का उछाल आया है। एक महीने में इस शेयर की कीमत दोगुनी हो गई है।

शेयर का 52-वीक हाई 63 रुपए

पिछले लंबे समय में दबाव में चल रहे ब्राइटकॉम ग्रुप लिमिटेड के शेयरों (Brightcom Group Share) ने पिछले एक महीने से जबरदस्‍त रफ्तार पकड़ी है। कंपनी के शेयरों का भाव एक महीने में दोगुना हुआ है। शुक्रवार को ये मल्‍टीबैगर शेयर में अपर सर्किट पर था। शेयर बीएसई पर 19.63 रुपए के स्‍तर पर बंद हुए। ब्राइटकॉम ग्रुप स्‍टॉक में पिछले एक साल से बिकवाली हावी रही है। एक साल इसके शेयर 66 प्रतिशत गिर चुका है।

इसी तरह इस साल 2023 में अब तक इसके शेयर में करीब 33 प्रतिशत की कमजोरी आ चुकी है। पिछले छह महीने में शेयर 45 प्रतिशत तक नीचे आया है। लेकिन, पिछले एक महीने से इसके शेयर गिरावट पर ब्रेक लगी है। इसके शेयर ने जबरदस्‍त छलांग लगाई। शेयर का 52-वीक हाई 63 रुपए है और इसका 52-हफ्ते का निचला स्‍तर 9.27 रुपए रहा।

दनादन अपर सर्किट में चढ़ रहा शेयर

पिछले कुछ दिनों से इसके शेयर में अपर सर्किट लग रहे हैं। पांच कारोबारी सत्रों में शेयर 20.50 प्रतिशत तक चढ़ चुका है। एक महीने में इस मल्‍टीबैगर स्‍टॉक में 101.75 प्रतिशत की तेजी आ चुकी है। एक महीने पहले जहां इसका भाव 9.73 रुपये था जो अब बढ़कर 19.63 रुपए हो चुका है। लॉन्‍ग टर्म निवेशकों को इस शेयर ने मल्‍टीबैगर रिटर्न दिया। इस अवधि में यह शेयर 862 प्रतिशत तक उछल चुका है। अगर किसी निवेशक ने 2 मई, 2023 को इस शेयर में एक लाख रुपए लगाए थे और अपने निवेश को बनाए रखा है तो अब उसका यह निवेश डबल होकर 2.04 लाख रुपए हो चुका है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related