पीएम मोदी ने एम्स में लगवायी कोरोना वैक्सीन

फीचर्डपीएम मोदी ने एम्स में लगवायी कोरोना वैक्सीन

Date:


पीएम मोदी ने एम्स में लगवायी कोरोना वैक्सीन

देश भर में आज से कोरोना वैक्सीनेशन का दूसरा चरण शुरू

नई दिल्ली। कोरोना महामारी के खिलाफ जारी जंग में आज देश भर में कोरोना वैक्सीन के दूसरे चरण की शुरूआत हुई. आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी कोरोना का टीका लगवाया. इस चरण में 60 साल के ऊपर के बुजुर्गों का टीकाकरण किया जा रहा है. इसके साथ ही 45 से 60 साल तक के उन लोगों को भी कोरोना का टीका दिया जा रहा है जो गंभीर बीमारियों से जूझ रहे हैं. आज के वैक्सीनेशन में वीआईपी लोगों को भी कोरोना वैक्सीन दी जायेगी. कोरोना वैक्सीन लोग सरकारी अस्पतालों के साथ साथ निजी अस्पतालों में भी लगवा सकते हैं.

वैक्सीन लेने के बाद पीएम मोदी ने ट्वीट करके कहा कि “AIIMS में COVID-19 वैक्सीन की मेरी पहली खुराक ली.उल्लेखनीय है कि कैसे हमारे डॉक्टरों और वैज्ञानिकों ने COVID-19 के खिलाफ वैश्विक लड़ाई को मजबूत करने के लिए त्वरित समय में काम किया है. मैं उन सभी से अपील करता हूं जो वैक्सीन लेने के लिए योग्य हैं. साथ में, हम भारत को COVID-19 मुक्त बनाने दें!”

60 साल से अधिक लोगों को दिया जायेगा टीका 

बता दें कि आज से देशभर में शुरू किया जा रहा है वैक्सीनेशन के दूसरा फेज. इस चरण में 60 साल से ज्यादा उम्र के लोगों या अलग – अलग बीमारियों से ग्रस्ति 45 साल से ज्यादा उम्र के लोदों को कोरोना का टीका लगवाया जायेगा. कोरोना वैक्सीनेशन की व्यवस्था सरकारी अस्पतालों के साथ- साथ निजी अस्पतालों में भी दी जायेगी.

कराना होगा रजिस्ट्रेशन
आज से हो रहे कोरोना टीकाकरण की शुरूआत के लिए रजिस्ट्रेशन कराना जरूरी है. रजिस्ट्रेशन सोमवार सुबह 9 बजे से शुरू होगा. कोविन एप, आरोग्य सेतु एप में जाकर आप अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं. या फिर cowin.gov.in पर भी लॉगइन करके रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं. बस आपको इसके लिए ओटीपी डालना होगा. जो आपके फोन पर आयेगा. रजिस्ट्रेशन कराने के लिए व्यक्ति की पूरी जानकारी भरनी होगी और किसी प्रकार की बीमारी होने पर उसका प्रूफ देना होगा. इसके बाद आप खुद से टीका लेने की तारीख और सेंटर चुन सकते हैं.

ये लोग होंगे रजिस्ट्रेशन के पात्र
ऐसे सभी नागरिक जो बुजुर्ग हैं या एक जनवरी, 2022 को 60 या उससे अधिक की आयु के होंगे. ऐसे लोग जो एक जनवरी, 2022 को 45- 59 वर्ष के होंगे और 20 बीमारियों में से किसी एक से पीड़ित हैं.

ये कागजात लाना जरूरी
आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र जैसा फोटो आइडी टीकाकरण केंद्र पर साथ लेकर आना होगा. गंभीर बीमारी से ग्रसित 45 वर्ष से अधिक उम्रवालों को बीमारी से संबंधित प्रमाणपत्र साथ रखना होगा.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related