International Yoga Day 2022: मैसूरू पैलेस में योगासन कर बोले पीएम मोदी,’जागरूकता की भावना पैदा करता है योग’

नेशनलInternational Yoga Day 2022: मैसूरू पैलेस में योगासन कर बोले पीएम मोदी,'जागरूकता की...

Date:

नई दिल्ली। कोरोना महामारी के चलते वर्ष 2020 व 2021 को अंतरराष्ट्रीय योगदिवस सार्वजनिक तौर पर नहीं मनाया था। लेकिन इस बाद कोरोना संक्रमण कम हुआ तो इस बार सार्वजनिक तौर पर योग दिवस मनाया गया। इस योग दिवस पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविद और देश के प्रधानमंत्री मोदी ने भी योगासन किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मैसूरू पैलेस में लोगों के बीच योगासन किया। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने योगासन किया। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आठवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर ऋषिकेश के परमार्थ निकेतन में योग किया। 

मैसूर में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि अंदर की शांति वाले लाखों लोग वैश्विक शांति का माहौल तैयार करेंगे। योग लोगों और देशों को जोड़ने का माध्यम है। योग हम सभी के लिए समस्या का समाधानकर्ता है। पीएम मोदी ने कहा कि पूरा ब्रह्मांड हमारे अपने शरीर और आत्मा से ही शुरू होता है। योग हमें अपने भीतर की प्रत्येक चीज के प्रति जागरूक करता है। यह शरीर और आत्मा में जागरूकता की भावना पैदा करता है। प्रधानमंत्री मोदी ने इस दौरान कहा कि योग पूरी मानवता के लिए विश्व में शांति लाने वाला कारक है। पीएम मोदी ने देशवासियों को  संबोधित करते हुए कहा कि वे 8वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सभी को बधाई देते हैं। आज विश्व में योग का अभ्यास किया जा रहा है। योग निरोग जीवन को विश्वास प्रदान करता है। अब हर घर में योग का प्रसार हो रहा है। 

ये भी पढ़े-सेना में भर्ती: रिफार्म सरकार का, सफाई दे रही है सेना!

हरियाणा सीएम मनोहर लाल ने भी योगासन में भाग लिया। वहीं आईटीबीपी के जवानों ने 14 हजार फिट की ऊंचाई पर भारी बर्फ के बीच रोहतांग दर्रे पर योगा दिवस मनाया।  राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राष्ट्रपति भवन में योगाभ्यास किया। उन्होंने योग को प्राचीन भारतीय विरासत की हिस्सा बताया। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने राजभवन में योगाभ्यास किया।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...