जाने नियमित टर्म इंश्योरेंस और आजीवन बीमा में आपके लिए कौन सा बेहतर विकल्प

बिज़नेसजाने नियमित टर्म इंश्योरेंस और आजीवन बीमा में आपके लिए कौन सा...

Date:

बाजार:- जब से कोरोना का दौरा आया है लोग अपने परिजनों के भविष्य को लेकर काफी सजग हो गए हैं। लोग अब अपने भविष्य को।सिक्योर करने के लिए जीवन बीमा करवाते हैं। यह मुख्य तौर पर इसलिए करवाया जाता है कि अगर उनको कुछ हों जाए तो उनके अपनो को पैसे की कभी कोई परेशानी न हो। लेकिन जब आप लाइफ़ इंश्योरेंस करवाने जाते हैं तो आपको यह नहीं पता होता है कि यह कितने प्रकार का होता है और कौन सा बीमा करवाना आपके लिए लाभदायक होगा। असल मे जीवन बीमा दो तरह का होता है नियमित टर्म इंश्योरेंस और आजीवन बीमा।

नियमित टर्म इश्योरेंश:- 

नियमित बीमा को लोग टर्म इंश्योरेंस के नाम से जानते हैं। यह पॉलिसी तय अवधि के लिए मान्य होती है वही बीमा धारक की अचानक मौत होने पर यह लाभार्थी को निश्चित राशि देता है। लेकिन, यदि बीमित व्यक्ति पॉलिसी अवधि से ज्यादा समय तक जीवित रहता है तो लाभार्थी को कुछ नहीं मिलता है। यह एक ऐसा प्लान होता है जिंसमे आपको हर साल प्रीमियम का भुगतान करना होता है। युवाओं के लिए इस प्रीमियम की राशि कम होती है, लेकिन जैसे पॉलिसी होल्डर की उम्र बढ़ती है, टर्म इंश्योरेंस प्लान का प्रीमियम भी बढ़ता जाता है। यदि आप 20-30 साल उम्र के अविवाहित व्यक्ति हैं तो आपके लिए नियमित टर्म इंश्योरेंस प्लान बेहतर है।

आजीवन बीमा:- 

आजीवन बीमा टर्म इंश्योरेंस का उल्टा होता है। यह जीवन भर मान्य होता है। इसमे बीमाधारक व्यक्ति का निधन होने पर लाभार्थी को निश्चित राशि मिलना तय है, चाहे वह 100 साल से भी ज्यादा क्यों न जीवित रहे। आजीवन टर्म इंश्योरेंस में भी प्रीमियम का सालाना भुगतान करना होता है, लेकिन फायदा यह है कि इसमें प्रीमियम की राशि समय के साथ नहीं बढ़ती है। यदि आपकी उम्र 40 वर्ष से ज्यादा है तो आपके लिए आजीवन टर्म इंश्योरेंस बेहतर है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

मिर्जापुर द मूवी: हम पब्लिक का नहीं, पब्लिक हमारा इंतजार कर रही थी

पवन शर्मा अखिरकार Mirzapur: The Movie एक लंबे अर्से बाद...

नेपाल में भोटेकोशी नदी की विनाशकारी बाढ़: 1,344 शव बरामद, 4,898 लोग अब भी लापता

नेपाल में भोटेकोशी नदी और उससे जुड़े इलाकों में...

एयरटेल पोस्टपेड ग्राहकों को मिर्जापुर: द मूवी के प्रीमियर में शामिल होने का खास मौका

एयरटेल ने अपने पोस्टपेड एडवांटेज क्लब के तहत मिर्जापुर:...