Presidential election: द्रौपदी मुर्मू होंगी NDA की उम्मीदवार

पॉलिटिक्सPresidential election: द्रौपदी मुर्मू होंगी NDA की उम्मीदवार

Date:

Presidential election: विपक्ष के बाद अब सत्ताधारी NDA ने भी राष्ट्रपति पद के लिए अगले महीने होने वाले चुनाव के लिए अपने उम्मीदवार का एलान कर दिया है. भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा के एलान के मुताबिक झारखंड की पूर्व गवर्नर द्रौपदी मुर्मू एनडीए की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार होंगी। द्रौपदी मुर्मू  की उम्मीदवारी घोषित करते समय भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि NDA ने फैसला लिया है कि इस बार एक महिला को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया जाय. 

Read Also : लोकसभा उपचुनाव: चुनाव प्रचार समाप्त, अखिलेश ने किया जीत का दावा

भाजपा संसदीय बोर्ड की बैठक के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बताया कि इस बार आदिवासी समुदाय से देश को पहला राष्ट्रपति देने की तैयारी है, वह भी एक महिला के रूप में. द्रौपदी मुर्मू के नाम का ऐलान कर भाजपा ने एक तरफ महिला सशक्तिकरण को संदेश दिया है वहीँ दूसरी ओर आदिवासी समुदाय को साधने का काम किया है.

इससे पहले आज संयुक्त विपक्ष ने भी पूर्व वित्त और विदेश मंत्री यशवंत सिन्हा को अपना उम्मीदवार घोषित किया था. यशवंत सिन्हा की उम्मीदवारी को 19 विपक्षी पार्टियों का समर्थन प्राप्त है. अपनी उम्मीदवारी से पहले यशवंत सिन्हा ने तृणमूल कांग्रेस से इस्तीफ़ा दे दिया था. यशवंत सिन्हा ने अपनी ट्वीट में कहा था कि देश के बड़े काम के लिए TMC से इस्तीफ़ा दे रहे हैं, उनका कहना था कि विपक्ष की एकता के लिए यह बड़ा काम करने जा रहे हैं. 

बता दें कि चुनाव आयोग की अधिसूचना के मुताबिक राष्ट्रपति का चुनाव 18 जुलाई को होना है, वोटों की गिनती 21 जुलाई को होगी. अधिसूचना के अनुसार राष्ट्रपति चुनाव के लिए नामांकन की अंतिम तिथि 29 जून है.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

बढ़ती उम्र में इनके लिए मातृत्व सुख आसान नहीं था!

छोटे पर्दे की कई मशहूर अदाकाराएं लंबे इंतजार और...

गोरखपुर हाईवे पर ट्रक-डंपर भिड़े, जिंदा जले ड्राइवर और क्लीनर

रॉन्ग साइड से आए डंपर ने मारी टक्कर, धधकती...

रियल लाइफ कैरेक्टर निभाने के लिए सिर्फ स्क्रिप्ट काफी नहीं – रणदीप हुड्डा

रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश...