जी7 शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने दिया ‘एक पृथ्वी-एक स्वास्थ्य’ का मंत्र

फीचर्डजी7 शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने दिया ‘एक पृथ्वी-एक स्वास्थ्य’ का...

Date:


जी7 शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने दिया ‘एक पृथ्वी-एक स्वास्थ्य’ का मंत्र

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रिटेन के कॉर्नवाल में आयोजित हो रहे जी7 शिखर सम्मेलन को वर्चुअल माध्यम से संबोधित किया. वह 12 और 13 जून को संपर्क (आउटरीच) सत्रों में डिजिटल माध्यम से हिस्सा ले रहे हैं. अपने संबोधन में पीएम मोदी ने ‘एक पृथ्वी-एक स्वास्थ्य’ का मंत्र दिया.

कोरोना के कारण नहीं गए ब्रिटेन
पीएम कोरोना वायरस की मौजूदा स्थिति को देखते हुए ब्रिटेन नहीं जा सके. वह जिन तीन सत्रों में शिरकत कर रहे हैं, उनकी थीम है- बिल्डिंग बैक स्ट्रॉन्ग, बिल्डिंग बैक टूगेदर, बिल्डिंग बैक ग्रीनर. जी7 का अध्यक्ष होने के नाते ब्रिटेन ने भारत के अलावा ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण कोरिया और दक्षिण अफ्रीका को आमंत्रित किया है.

समर्थन की सराहना
सत्र के दौरान प्रधानमंत्री ने भारत में कोविड संक्रमण की हालिया लहर के दौरान जी7 और अन्य मेहमान देशों द्वारा दिए गए समर्थन की सराहना की. उन्होंने महामारी से लड़ने के लिए भारत के ‘समग्र समाज’ के दृष्टिकोण पर प्रकाश डाला और सरकार, इंडस्ट्री और सिविल सोसाइटी के सभी स्तरों के प्रयासों की भी चर्चा की.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related