पुरुषों की फर्टिलिटी कम कर रहा कोरोना

हेल्थपुरुषों की फर्टिलिटी कम कर रहा कोरोना

Date:


पुरुषों की फर्टिलिटी कम कर रहा कोरोना

टेंशन और स्ट्रेस पड़ रहा भारी
डॉक्टर्स बोले- पोस्ट कोविड इफ़ेक्ट बन रहा घातक
गोरखपुर के बीआरडी कॉलेज में हो रही रिसर्च

हेल्थ डेस्क

कोरोना वायरस संकरण से प्रभावित लोग रिकवर होने के बाद भी तमाम कॉम्प्लीकेशंस झेल रहे हैं। लंबे समय तक भी इसके दुष्प्रभाव ख़त्म नहीं हो रहे हैं। डॉक्टर्स की माने तो इसका असर शरीर के हर अंग पर पड़ रहा है। नई रिसर्च के मुताबिक फर्टिलिटी यानी प्रजनन क्षमता पर भी इसका असर पड़ने लगा है। गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज में इसको लेकर रिसर्च भी जारी है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक मेंटल स्ट्रेस और बॉडी के टॉक्सिनेट होने की वजह से शरीर के अंदर क्या रिएक्शन आ रहे हैं। ये धीरे धीरे सामने आ रहा है। वायरस अंदर ही अंदर लोगों को कमजोर कर रहा है। हालिया इफेक्ट के तौर पर प्रजनन क्षमता का कम होना भी लोगों में देखा जा रहा है।

निश्चित नहीं असर का दायरा

डॉक्टर बताते हैं कि कोरोना वायरस का असर शरीर के किस पार्ट पर होगा ये बता पाना संभव ही नहीं है। वायरस के असर का दायरा निश्चित नहीं है। वायरस बॉडी के लिए नया है और अंदरूनी सिस्टम बॉडी को सुरक्षित रखने के लिए तमाम तरह के रिएक्शन और प्रोटैक्टिव तत्त्व छोड़ता है। इसका असर कहीं भी किसी भी अंग में हो सकता है। रिसेरचेस बताती हैं कि प्रजनन क्षमता के ऊपर भी इसका विपरीत असर पड़ रहा है। डॉक्टर्स का कहना है कि हालांकि इसको लेकर अभी स्टडीस और रिसर्च चल रही है।

स्ट्रेस लेवल बिगाड़ रहा समीकरण
एक्सपर्ट्स बताते हैं कि कोरोना वायरस के चलते हो रहे क्रिटीकल स्ट्रेस की वजह से बॉडी के सभी समीकरण बिगड़ रहे हैं। कोरोना वायरस शरीर में क्लॉटिंग करता है और इसकी वजह से ब्लड सरकुलेशन प्रभावित होने लगता है। जिसकी वजह से ही लोगों में स्ट्रेस लेवल काफी हद तक बढ़ जाता है। देखने में आया है कि काफी मरीजों में कोरोना वायरस से रिकवर होने के बाद भी अलग अलग तरह से इफेक्ट सामने आ रहे हैं। सीनियर फिजिशियन डॉ संदीप जैन बताते हैं कि वायरस से बॉडी टॉक्सिनेशन काफी ज्यादा होता है। इसके इफ़ेक्ट अलग अलग पार्ट्स पर दिखाई देते है। इम्यूनिटी लेवल डॉउन होने की वजह से भी काफी कॉम्प्लीकेशंस बढ़ रहे हैं। अत्यधिक तनाव की वजह से ऐसा होता है और प्रजनन क्षमता कम होना भी इसी वजह से है।

करें एक्सरसाइज

1- फर्टिलिटी को विकसित करने के लिए एक्सरसाइज बेहद जरूरी है।

2-  मेंटल हेल्थ स्टेटस हेल्दी रखें और खुद को स्ट्रेस फ्री रखे।बहुत ज्यादा तनाव ना लें इससे प्रजनन क्षमता को नुकसान पहुंच सकता है।

3- हर परिस्थिति में खुश रहें।

4- हेल्थी डाइट लें।

5- स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए विटामिन सी डी और जिंक से भरपूर डाइट अपने खाने में शामिल करें।

6-  शराब और धूम्रपान का सेवन टेस्टोस्टेरोन के स्तर को नुकसान पहुंचा सकता है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related