पीएम मोदी ने TMC को दिया नया नाम

नेशनलपीएम मोदी ने TMC को दिया नया नाम

Date:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा चुनाव का बिगुल बजाने के लिए पश्चिम बंगाल को चुना जहाँ इन दिनों संदेशखाली में हुई हिंसा का मामला चर्चा में बना हुआ है। प्रधानमंत्री ने कल संदेशखाली के मुद्दे को लेकर राज्य की ममता सरकार पर ज़बरदस्त हमले किये वही शनिवार को दूसरी चुनावी रैली में टीएमसी का मतलब भी समझाया है. प्रधानमंत्री ने कहा कि टीएमसी का नया मतलब ‘तू. मैं और करप्शन हो गया है. प्रधानमंत्री ने कहा कि ममता सरकार भारत सरकार की योजनाओं पर अपना स्टीकर लगा देती है.

प्रधानमंत्री ने कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता ने बहुत उम्मीदों के साथ तृणमूल कांग्रेस को बार-बार इतना बड़ा जनादेश दिया है लेकिन TMC अत्याचार और विश्वासघात का पर्याय बन गई है. प्रधानमंत्री ने कहा कि मां, माटी और मानुष सभी ममता सरकार के कुशासन में रो रहे हैं. कल की तरह आज भी प्रधानमंत्री मोदी ने संदेशखाली का ज़िक्र करते हुए कहा कि संदेशखाली की बहने इन्साफ के लिए गुहार लगाती रहीं लेकिन उनकी नहीं सुनी गयी. प्रधानमंत्री ने कहा पश्चिम बंगाल में अपराधी तय करता है कि उसे कब सरेंडर करना होगा।

प्रधानमंत्री ने कहा हर योजना को राज्य सरकार स्कैम में बदल देती है क्योंकि इस काम में TMC को मास्टरी हासिल है. उन्होंने कहा कि अगले पांच सालों तक गरीबों को मुफ्त राशन मिलता रहेगा और ये मोदी की गारंटी है. उन्होंने कहा कि आने वाले सालों रोज़गार के असंख्य मौके आने वाले हैं हालाँकि लोगों को आज भी हर साल दो करोड़ नौकरियों का इंतज़ार है. प्रधानमंत्री ने रैली में मौजूद लोगों को एक काम भी सौंपा। उन्होंने कहा कि अगले सौ दिनों तक आपको गाँव गाँव जाना होगा और लोगों को बताना होगा कि मोदी जी आये थे और उन्होंने आपको प्रणाम कहा है. मोदी जी की इस बात का क्या मतलब निकला जाय, क्या चुनाव में अभी देर है.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related