यूपी की 16 लाख महिलाओं को पीएम मोदी ने दिया तोहफा

उत्तर प्रदेशयूपी की 16 लाख महिलाओं को पीएम मोदी ने दिया तोहफा

Date:


यूपी की 16 लाख महिलाओं को पीएम मोदी ने दिया तोहफा

  • स्वयं सहायता समूह के खातों में 1000 करोड़ रुपए की राशि ट्रांसफर की

प्रयागराज। मंगलवार को प्रधानमंत्री ने मोदी ने प्रयागराज में दो लाख से अधिक महिलाओं को संबोधित करते हुए स्वयं सहायता समूह के खातों में 1000 करोड़ रुपए की राशि ट्रांसफर की जिससे लगभग 16 लाख महिला सदस्यों को लाभ मिला है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि उत्तर प्रदेश की महिलाओं ने ठान लिया है कि वह पहले की सरकारों के दौर को फिर से लौटने नहीं देंगीं।

Read also: चुनाव लड़ रहे योगी, वोट बटोर रहे मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिला हित में चलाई जा रही योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार हमेशा महिला वर्ग के साथ खड़ी है। लड़की की शादी की उम्र 21 साल किए जाने का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि बेटियां भी उनकी पढ़ाई लिखाई और आगे बढ़ने के लिए समय चाहती हैं।

अधिकतर महिलाएं इस फैसले से बेहद खुश हैं और उनका कहना है कि कम उम्र में शादी हो जाने के कारण शिक्षा और नौकरी पाने का उनका सपना पूरा नहीं हो पाता था। कम उम्र में शादी और फिर बच्चे हो जाने के बाद महिलाएं सिर्फ परिवार को संभालने में ही लगी रहती थीं। पीएम मोदी ने महिलाओं की भावनाओं को झझकोरते हुए कहा की घर और घर की संपत्ति पर केवल पुरुषों का ही अधिकार दशकों से चलता रहा है।

Read also: पीएम मोदी ने गोवा में 650 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन किया

पूर्व सरकारों पर निशाना साधते हुए मोदी ने कहा कि उनके राज में महिलाएं कुछ कह नहीं सकती थीं, बोल नहीं सकती थीं। थाने जाती थीं तो अपराधी, बलात्कारी की हिमायत में किसी का फोन आ जाता था। 5 साल पहले यूपी की सड़कों और सत्ता पर गुंडों की हनक काबित थी। इसकी सबसे बड़ी भुक्तभोगी मेरे यूपी की बहन-बेटियां थी जिनका सड़क पर निकलना, स्कूल-काॅलेज जाना भी मुश्किल था। लेकिन सीएम योगी ने ऐसे गुंडों को सही जगह पर पहुंचा दिया है। डबल इंजन की सरकार ने उत्तर प्रदेश की महिलाओं को सुरक्षा सम्मान देकर उनकी गरिमा बढ़ाई है। यूपी में विकास और महिला सशक्तिकरण के लिए किए गए कार्यों को आज पूरा देश देख रहा है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related