- सुनील जाखड़ ने कहा, सीमा पार से हो रही पंजाब में गड़बड़ी की साजिश
चंडीगढ़। पंजाब में हुई बेअदबी की घटनाओं के पीछे पाकिस्तान का हाथ हो सकता है। यह कहना है पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस अभियान कमेटी के चेयरमैन सुनील जाखड़ का जिन्होंने कहा कि सीमा पार से पंजाब में गड़बड़ी की साजिश रची जा रही है। इस तरह की घटनाओं की निंदा करते हुए सुनील जाखड़ ने कहा कि ऐसे वक्त पर हमें शांत रहना चाहिए। उम्मीद करता हूं कि ऐसी घटनाएं दोबारा नहीं होंगी लेकिन ऐसी कोशिशें फिर से हो सकती हैं।
Read also: पंजाब के मुख्यमंत्री चन्नी, सिद्दू, हरीश चौधरी और जाखड़ ने की राहुल गांधी से मुलाकात
बेअदबी के आरोप में लोगों को पीट-पीटकर मार देने की घटनाओं को लेकर सुनील जाखड़ ने कहा कि किसी भी आरोपी को पकड़े जाने पर उसको सजा देने की बजाय जांच के लिए पुलिस को सूचना चाहिए ताकि हम ऐसी घटनाओं की जड़ों तक पहुंच सके और प्रभावी कार्रवाई की जा सके। बेअदबी की घटनाओं में राजनीतिक हाथ होने की संभावना से इनकार करते हुए चेयरमैन सुनील जाखड़ ने कहा कि आपस में राजनीतिक मतभेद हो सकते हैं लेकिन किसी भी राजनीतिक दल की मानसिकता इतनी घटिया नहीं हो सकती।
Read also: यूपी विधानसभा चुनाव : शिवपाल चाहते हैं 20 सीटें, लेकिन एडजस्ट करने को तैयार
गौरतलब है कि शनिवार को अमृतसर स्थित श्री दरबार साहिब में कथित तौर पर हुई बेअदबी की घटना के बाद कपूरथला के निजामपुर मोड़ गुरुद्वारे में निशान साहिब की बेअदबी करने का प्रयास का आरोप लगाते हुए आरोपियों की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। अगले साल पंजाब में होने वाले विधानसभा चुनाव से पूर्व यह बेअदबी की घटनाएं राज्य में माहौल खराब कर रही हैं। इसे चुनाव के दौरान गड़बड़ी फैलाने की साजिश भी माना जा रहा है। केंद्रीय खुफिया एजेंसियों ने पंजाब सरकार को अलर्ट भेजते हुए कहा है कि धर्म स्थलों की आड़ में प्रदेश के सांप्रदायिक भाईचारे को बिगाड़ने का प्रयास किया जा रहा है। राज्य सरकार ने पंजाब के ग गुरुद्वारों सहित सभी धार्मिक स्थलों की सुरक्षा बढ़ा दी है।

