International Yoga Day: PM मोदी ने UNO में किया योग, कहा, ‘योग भारत से आया यह पुरानी परंपरा’

UncategorizedInternational Yoga Day: PM मोदी ने UNO में किया योग, कहा,...

Date:

International Yoga Day: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका के चार दिवसीय दौरे पर है। इस दौरान पीएम मोदी ने UNO मुख्यालय में योग किया। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा योग भारत से आया है इस पर कॉपीराइट नहीं है। PM Modi ने कहा कि UNO में सभी देशों के प्रतिनिधि मौजूद हैं। योग कार्यक्रम में आने वाले लोगों का धन्यवाद देता हूं।

21 जून को दुनियाभर में योग दिवस मनाया जाता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चार दिन की अमेरिका राजकीय यात्रा पर हैं। इसके तहत वह कार्यक्रमों में हिस्सा ले रहे हैं। इस बीच, पीएम मोदी ने संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय के योग कार्यक्रम में भाग लेते हुए और योग किया। कार्यक्रम से पहले पीएम मोदी ने वहां मौजूद लोगों को संबोधित किया।

पीएम मोदी ने कहा योग मतलब यूनाइट

पीएम मोदी ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में सभी देशों के लोग उपस्थित हैं। आपमें से बहुत से लोग दूर से आए हैं। योग दिवस के कार्यक्रम में आने वाले सभी लोगों का धन्यवाद। योग भारत से आया और यह पुरानी परंपरा है। मैं सभी को देखकर प्रसन्न हूं और यहां पर आने के लिए सभी का धन्यवाद करता हूं। मुझे बताया गया है कि आज यहां लगभग हर राष्ट्रीयता का प्रतिनिधित्व है। योग का अर्थ है जोड़ना, इसलिए आप एक साथ आ रहे हैं यह योग की अभिव्यक्ति है। योग जीवन जीने का तरीका है।

बाजरा सुपरफूड है

लोगों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि योग आप फिटनेस के अनुकूल है। योग पोर्टेबल है और वास्तव में सार्वभौमिक है। पीएम मोदी ने कहा कि पिछले साल, 2023 को अंतरराष्ट्रीय बाजरा वर्ष के रूप में मनाने के भारत के प्रस्ताव का समर्थन करने के लिए पूरी दुनिया एक साथ आई थी। बाजरा सुपरफूड है। बाजरा स्वास्थ्य के लिए हितकर हैं।

योग की शक्ति का उपयोग करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हम योग की शक्ति का उपयोग न केवल स्वस्थ, खुश रहने के लिए करें बल्कि स्वयं और दूसरों के प्रति दयालु होने के लिए भी करें। आइए योग की शक्ति का उपयोग करें। मित्रता, एक शांतिपूर्ण दुनिया और स्वच्छ, हरित और टिकाऊ भविष्य के पुल बनाने के लिए योग शक्ति का उपयोग करें। आइए हम पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य के लक्ष्य को साकार करने के लिए हाथ मिलाएं।

योग जीवन का एक तरीका

पीएम मोदी ने कहा कि योग भारत से आता है। सभी प्राचीन भारतीय परंपराओं की तरह यह जीवंत और गतिशील है। योग जीवन का तरीका है। ये विचारों और कार्यों में सावधानी बरतने का तरीका है। ये स्वयं के साथ और दूसरों के साथ और प्रकृति के साथ सद्भाव से जीने का तरीका है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

बढ़ती उम्र में इनके लिए मातृत्व सुख आसान नहीं था!

छोटे पर्दे की कई मशहूर अदाकाराएं लंबे इंतजार और...

जेल यात्रा के बाद मेरा जुड़ाव रंगमंच से हो गया था- पंकज त्रिपाठी

न्यूज डेस्क: उन्होंने साल 2004 में फिल्म 'रन' से...

स्वाद के साथ सेहत भी देते हैं गर्मी में कूल कूल शेक

न्यूज डेस्क : गर्म मौसम में फ्रूट शेक का...

यूपी की बदली तस्वीर पर राजनाथ की मुहर, बोले- योगी ने सुशासन को बनाया पहचान

लखनऊ में नौसेना शौर्य वाटिका का उद्घाटन, युद्धपोत INS...