Uttarakhand News: नियोजन विभाग की बैठक में 100 करोड की योजनाओं को हरी झंडी

उत्तराखंडUttarakhand News: नियोजन विभाग की बैठक में 100 करोड की योजनाओं को...

Date:

देहरादून। नियोजन विभाग की आज हुई बैठक में 100 करोड रुपये की योजनाओं को हरी झंडी दिखा दी गई। इन 100 करोड़ रुपये की योजनाओं से देहरादून, नैनीताल, रानीखेत और गैरसैंण में विकास कार्य कराए जाएंगे। इनकी डीपीआर तैयार की जाएगी। माना जा रहा है कि साल के अंत तक इन सभी योजनाओं पर काम शुरू हो जाएगा। नैनीताल, देहरादून और गैरसैंण में 100 करोड़ की नई योजनाएं सरकार शुरू करने जा रही है। नियोजन विभाग ने इन योजनाओं में सीवर, पेयजल, नलकूप निर्माण योजनाओं को हरी झंडी दी है। इनका काम जल निगम के माध्यम से करवाया जाएगा। 

नियोजन विभाग की बैठक में 100 करोड रुपये की 11 योजनाओं का प्रस्ताव रखा गया है। इनमें देहरादून की आठ, नैनीताल एक, गैरसैंण एक और रानीखेत के लिए एक योजना को शामिल किया गया है। पेयजल निगम एमडी उदयराज सिंह ने जानकारी दी है कि कुल 95 करोड़ 24 लाख रुपये की योजनाएं को अनुमति मिली हैं। अब इनकी डीपीआर तैयार होगी।  सीएम की घोषणा के अनुसार देहरादून के नीलकंठ विहार, पथरीपीर, चुक्खुवाला,इंदिरा कालोनी में सीवर लाइन का काम- 1390.83 रुपये नैनीताल भीमताल से नैनीताल के लिए वैकल्पिक पेयजल योजना- 248.98 रुपये देहरादून ग्रीन पार्क कालोनी निरंजनपुर में वाटर हार्वेस्टिंग योजना- 195.33 रुपये देहरादून उमंग विहार व नारायणी विहार(निकट हरिद्वार बाईपास) में वाटर हार्वेस्टिंग योजना के लिए 148.95 रुपये देहरादून नींबूवाला स्थित त्रिजल विहार नलकूप निर्माण योजना 194.33 लाख रुपये देहरादून इंदिरा नगर आवास विकास कालोनी में वाटर हार्वेस्टिंग पुनर्गठन योजना के लिए 1860.04 रुपये गैरसैंण नगरीय पेयजल योजना के लिए 459.32 रुपये सीएम घोषणा के तहत रानीखेत ताड़ीखेत में चिलियानौला में ट्यूबवेल निर्माण योजना 135.82 रुपये  अधोईवाला जोन में सहस्त्रधारा रोड स्थित परम विहार नालापानी में ट्यूबवेल निर्माण और पाइप लाइन बिछाने की योजना के लिए 140.93 रुपये स्वीकृत किए गए हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...

क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के ‘मासूम’ चेहरे पर फिदा हुए शेखर कपूर

डायरेक्टर ने जताई उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करने...