UP News: आठ महीने बाद जेल से रिहा हुआ इत्र कारोबारी पीयूष जैन, छापेमारी में मिले थे 197 करोड नकद और 23 किलो सोना

उत्तर प्रदेशUP News: आठ महीने बाद जेल से रिहा हुआ इत्र कारोबारी पीयूष...

Date:

लखनऊ। प्रदेश की राजधानी में विधानसभा चुनाव से पहले भूचाल लाने वाले इत्र कारोबारी पीयूष जैन को अदालत ने जमानत दे दी है। बता दें कि पीयूष जैन के घर से छापेमारी में 197 करोड रुपये की नकदी और 23 किलो सोना बरामद हुआ था। जिसके बाद उसको जेल भेज दिया गया था। आज गुरुवार को आखिर आठ महीने बाद दोपहर जेल से रिहा हो गया। बुधवार को मजिस्ट्रेट की अदालत से उसका रिहाई परवाना जारी हो गया था लेकिन तकनीकी कमी के कारण जेलर ने बुधवार को रिहाई रोक दी थी। आज गुरुवार को परवाने की खामी दूर करने के बाद दोबारा जेल भेजा गया।  जिसके बाद पीयूष की रिहाई संभव हो सकी। पीयूष की रिहाई के बाद उसके परिवार में खुशी का माहौल है। 

पीयूष के कानपुर और कन्नौज स्थित घरों से 197 करोड़ रुपए की नकदी और 23 किलो सोना बरामद किया गया था। इस मामले में डीजीजीआई अहमदाबाद और डीआरआई लखनऊ की तरफ से दो मुकदमे दर्ज किए गए थे। दोनों मामलों में उसको हाईकोर्ट से जमानत मिल गई है। डीजीजीआई के मामले में पिछले दिनों मिली जमानत के बाद स्पेशल सीजेएम कोर्ट ने उसको 10-10 लाख की दो जमानतें दाखिल करने के निर्देश दिए थे। उसकी ओर से पत्नी व बेटे ने 10-10 लाख की एफडी दाखिल की। जिसकी सत्यापन रिपोर्ट बुधवार को आ गई थी। जिसके बाद अदालत ने पीयूष की रिहाई के आदेश कर दिए थे।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

बढ़ती उम्र में इनके लिए मातृत्व सुख आसान नहीं था!

छोटे पर्दे की कई मशहूर अदाकाराएं लंबे इंतजार और...

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...

न जाने किस गली में ज़िंदगी की शाम हो जाए

जाने माने शायर बशीर बद्र का शुक्रवार को 91...