भारतीय विज्ञापन जगत ने खोया अपना सबसे चमकता सितारा: पीयूष पांडे नहीं रहे

नेशनलभारतीय विज्ञापन जगत ने खोया अपना सबसे चमकता सितारा: पीयूष पांडे नहीं...

Date:

न्यूज़ डेस्क – भारतीय विज्ञापन जगत के दिग्गज और मशहूर क्रिएटिव डायरेक्टर पीयूष पांडे का शुक्रवार को निधन हो गया। वह 70 वर्ष के थे। पीयूष पांडे को भारतीय विज्ञापन की आवाज, मुस्कान और आत्मा कहा जाता था।

जयपुर में जन्मे पीयूष पांडे का सफर बेहद दिलचस्प रहा। उन्होंने पहले राजस्थान रणजी टीम से क्रिकेट खेला और फिर टी-टेस्टर (चाय की गुणवत्ता जांचने वाला) के तौर पर काम किया। बाद में वे Ogilvy India से जुड़े और इसे एशिया की सबसे क्रिएटिव एजेंसियों में बदल दिया।

उनके बनाए कई विज्ञापन आज भी लोगों के दिलों में बसे हैं —

एशियन पेंट्स का “हर खुशी में रंग लाए”

कैडबरी का “कुछ खास है”

फेविकोल का आइकॉनिक “एग ऐड”

और हच का “पग वाला विज्ञापन”

ये विज्ञापन सिर्फ प्रोडक्ट नहीं, बल्कि भावनाएं और यादें बन गए।

पीयूष पांडे को उनके योगदान के लिए पद्मश्री, Cannes Lions अवॉर्ड्स और 2024 में LIA Legend Award जैसे कई अंतरराष्ट्रीय सम्मान मिले। उन्होंने भारतीय क्रिएटिविटी को वैश्विक मंच पर नई पहचान दी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रियल लाइफ कैरेक्टर निभाने के लिए सिर्फ स्क्रिप्ट काफी नहीं – रणदीप हुड्डा

रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश...

यूपी की बदली तस्वीर पर राजनाथ की मुहर, बोले- योगी ने सुशासन को बनाया पहचान

लखनऊ में नौसेना शौर्य वाटिका का उद्घाटन, युद्धपोत INS...

क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के ‘मासूम’ चेहरे पर फिदा हुए शेखर कपूर

डायरेक्टर ने जताई उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करने...

गोरखपुर हाईवे पर ट्रक-डंपर भिड़े, जिंदा जले ड्राइवर और क्लीनर

रॉन्ग साइड से आए डंपर ने मारी टक्कर, धधकती...