Petrol Diesel Price After Excise Duty Reduced: एक्साइज डयूटी कम होने के बाद आज सुबह छह बजे बदल गए पेट्रोल डीजल के दाम, इतने कम हुए दाम

उत्तर प्रदेशPetrol Diesel Price After Excise Duty Reduced: एक्साइज डयूटी कम होने के...

Date:

मेरठ। एक्साइज डयूटी कम होने के बाद आज सुबह छह बजे पेट्रोल डीजल के दाम कम हो गए। ​जिससे लोगों को महंगाई के बीच राहत मिली। आज मेरठ और एनसीआर में पेट्रोल डीजल के दामों में कमी आई। रविवार को सुबह 6 बजे तेल कंपनियों ने डीजल की कीमत में 7.07 रुपये प्र​ति लीटर की कमी कर दी। मेरठ में अब डीजल 89.54 प्रति लीटर बिक रहा है। जबकि इससे पहले डीजल का भाव 96.61 रुपये प्रति लीटर था। पेट्रोल का दाम मेरठ में 8.68 रुपये प्रति लीटर कम हुआ और यह अब 96.36 लीटर बिक रहा है। वहीं अब दिल्ली में भी पेट्रोल डीजल के दाम कम हुए हैं।

Also Read : CNG Price Today :सीएनजी के दामों में फिर वृद्धि, पेट्रोल डीजल पर आज भी राहत

नई दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये प्रति लीटर हो गया। जबकि डीजल की कीमत 89.62 रुपये प्रति लीटर है। मुंबई में पेट्रोल का दाम 111.35 रुपये व डीजल 97.28 रुपये प्रति लीटर पर है। कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 106.03 रुपये पर पहुंच गई। जबकि डीजल की कीमत 92.76 रुपये प्रति लीटर पर है। चेन्नई में पेट्रोल का दाम 102.63 रुपये प्रति लीटर पर है। जबकि डीजल 94.24रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। 

Also Read : ऐसे करें शुरू पेट्रोल पंप का बिजनेस

सरकार के राजनीतिक विरोधियों का कहना है कि पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के कारण ही मोदी सरकार ने तेल कंपनियों को मूल्य बढ़ाने से रोका है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल का भाव 112 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंचने के बाद तेल कंपनियों ने डीजल के थोक व्यापारियों के दाम में 25 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। तेल डीलरों का कहना था कि खुदरा मूल्य में धीरे-धीरे वृद्धि की जाएगी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related