Ayodhya News : परमहंस दास बोले,’मां का दूध के कारण राहुल कुपोषण का शिकार, राष्ट्रद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग

उत्तर प्रदेशAyodhya News : परमहंस दास बोले,'मां का दूध के कारण राहुल कुपोषण...

Date:

अयोध्या। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा ब्रिटेन में भारत की तुलना पाकिस्तान से करने पर संत समाज में नाराजगी है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ संतों ने बयान जारी किए हैं जिसमें राहुल गांधी को पागल और मानसिक रोगी तक कहा है। यहां तक कि उन पर राष्ट्रद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। तपस्वी छावनी महंत परामहंस दास ने राहुल गांधी को पागल व मानसिक रोग को जिम्मेदार बताते हुए इस बयान के लिए जिम्मेदार ठहराया है।

Also Read : UP Political News: वोट के लालच में कहाँ तक गिरेंगे अखिलेश: संजीव बालियान

 तपस्वी छावनी महंत परमहंस दास ने कहा है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान से वे बहुत आहत हैं। उन्होंने राहुल गांधी को मानसिक रोगी बताया है और कहा कि इस हालात की जिम्मेदार सोनिया गांधी है। क्योंकि जिन बच्चों को माताएं दूध नही पिलाती है। उनमें दिमाग में इस तरह की कमी आती है और वे पागलपन का शिकार होते हैं।

महंत ने कहा कि बचपन में कुपोषण का शिकार राहुल गांधी ने जो बयान दिया वह बेहद आपत्तिजनक है। ये मूर्खतापूर्ण बयान है। राहुल गांधी हमेशा से देश विरोधी बयान देते रहे हैं। कभी वह काश्मीर के पत्थरबाजों का समर्थन करते हैं तो कभी देश जलाने वालों का समर्थन करते हैं। इसके अलावा राहुल गांधी ने टुकड़े टुकड़े गैंग का भी समर्थन किया था। हद तो तब हो गई जब राहुल गांधी ने ब्रिटेन दौरे पर भारत की तुलना पाकिस्तान से कर दी।

Also Read : Yogi’s Bulldozer: अधिवक्ताओं के चैंबरों पर चला योगी का बुलडोज़र, वकीलों ने जमकर काटा बवाल

उन्होंने कहा कि इससे पूरा देश आज आहत हैं। राहुल गांधी के ऊपर राष्ट्रद्रोह का मुकदमा दर्ज होना चाहिए। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी देश विरोधी गतिविधियों में शामिल हैं। रामलला के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने भी राहुल गांधी पर देश विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि देश के बारे में बाहर जाकर इस तरह की बयानबाजी करना बेहद घटिया राजनीति का प्रमाण है। इस तरह से अपने देश को अन्य देशों में बदनाम करने की कोशिश राहुल गांधी कर रहे हैं। ऐसी पार्टी और उन पार्टियों के नेताओं से लोगों को सावधान रहना चाहिए।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...